Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

*सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का प्रदर्शन शीघ्र, साथ होगा फिल्म ‘आशिकी’ का मुहूर्त*

Uncategorized
/
January 10, 2021

बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनकर तैयार भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का सिनेमाघरों में शीघ्र ही प्रदर्शन होगा। इसकी तैयारी भी जोर शोर से चल रही है, जिसकी जानकारी फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने दी है। साथ ही उन्होंने अपनी एक नई फिल्म ‘आशिकी’ की भी घोषणा कर दी है, जिसमें फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ वाली कास्ट को रिपीट किया जाएगा। फ़िल्म आशिकी का मुहूर्त भी जल्द ही होने वाला है।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ को भोजपुरी के मशहूर निर्देशक पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया। इस फ़िल्म की शूटिंग लॉक डाउन खत्म होने के बाद बीते साल हुई थी, जिसके बाद यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में थी। जानकारी के मुताबिक अब फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो गया है, जिसके बाद प्रदीप के शर्मा अब फ़िल्म को रिलीज करने के लिए एक अच्छे डेट की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म को वे जल्द ही रिलीज कर देंगे। साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया है, ‘लिट्टी चोखा’ सबों को पसंद आने वाली है।

प्रदीप ने कहा कि हम फ़िल्म का ट्रेलर भी जल्द जारी करेंगे। इस फ़िल्म में कई नए प्रतिभावान चेहरे भी नज़र आएंगे, जिनकी अदाकारी देख आप दंग रह जाएंगे। हमारी फ़िल्म की कास्ट बेहद संतुलित है। इसलिए हमने इसी कास्ट को अपनी दूसरी फिल्म ‘ आशिकी’ में भी कंटिन्यू रखा है। उन्होंने ‘लिट्टी चोखा के बारे में कहा कि फिल्म बिहार और उत्तर भारत की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। हम इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर को एक्सपोज कर रहे हैं। यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी।

गौरतलब है सामाजिक मुद्ददे पर आधारित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं।।पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत मधुकर आनंद का है।–

पिछला सिने ग्लोबल’ का नया वेबसाइट अभिनेता बिशारद बस्नेत के हाथों लॉन्च अगला प्रीति जिंटा ने किया पहले इंडो पोलिश फिल्म ‘नो मीन्‍स नो’ का प्रमोशन

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress