Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

स्थानीय लोगों को निजी क्षेत्र के रोजगार में मिले वरीयता, बाड़मेर में बने स्किल डेवलपमेंट सेंटर :राठौड़

राष्ट्रीय
/
December 30, 2024

प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सचिव एवं युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ ने बाड़मेर जिले के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार में वरीयता देने तथा कंपनियों की मांग अनुसार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए बाड़मेर में राज्य सरकार से स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने की मांग की है। राठौड़ ने बताया कि बाड़मेर जिले के कई युवा बेरोजगार है जो निजी कंपनियों में रोजगार पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें स्थानीय होने और स्किल ना होने का बताकर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। बाड़मेर में कार्यरत केयर्न इंडिया लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड, सोलर और विंड कंपनियों में हजारों की संख्या में नौकरियां उत्पन्न हो रही है। बाड़मेर जिले के संसाधनों का उपयोग करने वाली कंपनियां यदि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करवाती है तो सरकार को इस संबंध में संज्ञान लेना चाहिए। यदि स्थानीय लोगों में स्किल की कमी है तो सरकार को उन्हें कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना चाहिए।

कंपनियों और सरकार को साझा प्रयास कर डेवलपमेंट सेंटर बनाने चाहिए।

राठौड़ ने बताया कि कंपनियों द्वारा स्थानीय युवाओं में स्किल की कमी बताकर रोजगार देने से मना किया जाता है, वहीं कंपनियां बाहरी लोगों को कम सैलेरी में हायर करती है, जिससे बड़े स्तर पर कंपनी का पैसा बच जाता है। सरकार को स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कंपनियों की मांग अनुसार कम्पनियों के साथ एमओयू कर बाड़मेर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करना चाहिए। इससे युवा सरकारी नौकरियों के लिए वर्षों का समय गंवाने से बच जाएंगे, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बेरोजगारी कम होगी, वहीं बाहरी राज्य के लोगों पर अंकुश लगेगा।

निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर में स्थानीय को मिले वरीयता

राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के राजस्व में बाड़मेर जिले का अहम योगदान है। कंपनियां यहां के संसाधनों का उपयोग करती है बदले में स्थानीय लोगों को रोजगार देने से कतराती है। यदि स्थानीय लोगों में पर्याप्त स्किल है तो उन्हें रोजगार के अवसर में प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार को इस संबंध में सख़्त पॉलिसी बनानी चाहिए। विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जिलों के लिए इस प्रकार की पॉलिसी की महती आवश्यकता है। इससे स्थानीय युवाओं में बेरोजगारी कम होगी, रोजगार के लिए बाहरी राज्यों में जाने पर रोक लगेगी। सोलर, विंड और ऊर्जा के अन्य संयंत्रों में रोजगार की खूब संभावनाएं है, सरकार को स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास करने चाहिए।

पिछला ऐश्वर्या के सिर सजा मिस बिहार 2024 का ताज, अनुष्का फर्स्ट रनरअप और तान्या बनीं सेकेंड रनरअप अगला आज का राशिफल व पंचांग : 31 दिसम्बर, 2024, मंगलवार

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress