Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का गाना “एगो चुम्मा” ने रिलीज के साथ मचाया धमाल

राष्ट्रीय
/
June 21, 2023

युवा दिलों की धड़कन के नाम से भोजपुरी इंडस्ट्री में जाने जाने वाले सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना “एगो चुम्मा” रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है जिसके बाद कल्लू के फैंस भी उनके इस गाने की सक्सेस के लिए विशेष भेज रहे हैं। कल्लू का गाना अब तक लाखों ही उसके साथ मिलियन के आंकड़े को छूने वाला है वह भी 1 दिन से भी कम समय के अंतराल पर। हम आपको ये बता दें कि कल्लू का यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी म्यूजिक की वॉइस सेंसेशन शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है जिसे दर्शक अपना बेशुमार प्यार दे रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/KDYwkEcHcvg

गाना “एगो चुम्मा” को भोजपुरी में फिर से भी क्रिएट किया गया है। इससे पहले इस गाने की ओरिजिनल ट्रैक को गवनवा ले जा राजा जी एल्बम में बनाया गया था, जिसे भोजपुरी की लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी ने गाया था और इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने बनाए थे। जबकि म्यूजिक डायरेक्टर राकेश गुप्ता थे। मगर इसके लेटेस्ट वर्जन को साजन मिश्रा ने अपना संगीत दिया है। इस नए गाने का लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है जबकि निर्देशक विभांशु तिवारी हैं। मालूम हो कि इन दिनों बॉलीवुड हो या भोजपुरी पुराने गाने को रीक्रिएट करने का एक चलन बन गया है जिससे दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं।

बात हम अगर गाना “एगो चुम्मा” की कर ले तो इस गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू बेहद एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने कहा कि यह गाना मस्ती और रोमांस से भरपूर है। उनके साथ इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दिव्या रहलान की जबरदस्त केमिस्ट्री सामने आ रही है दोनों ने इस गाने को खूब इंजॉय किया है, जिसने गाने को और भी आकर्षक और मनभावन बना दिया है। इसका फायदा इस गाने को खूब मिलता दिखाई दे रहा है। इस गाने में रौनक राउत ने कमाल की कोरियोग्राफी की है। जबकि डीओपी अंकित चौहान का काम भी सराहनीय है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा है जबकि प्रोडक्शन निशांत सिंह का है और वीडियो हरि प्रेम फिल्म्स का है।

पिछला बिहार और झारखंड के बीच क्यों फँस गयी बारात, फ़िल्म “कुसुम का बियाह” का ट्रेलर जारी अगला एसपीआईईएफ 2023 में उत्तरी समुद्री मार्ग के विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress