Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

दो बहनों के भावपूर्ण रिश्तों की कहानी वाली फिल्म ‘मेहंदी तेरे नाम की’ का ट्रेलर रिलीज

राष्ट्रीय
/
January 7, 2023

वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन प्रदीप सिंह कृत भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी तेरे नाम की’ का दिल छू लेने वाला ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस फिल्म में प्रवेश लाल यादव, काजल यादव और यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दो बहनों के भावपूर्ण रिश्तों पर आधारित है और यह पूरी तरह से सामाजिक पटकथा वाली फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर में काजल यादव और यामिनी सिंह के बीच बहनों की केमेस्ट्री आकर्षक नजर आ रही है, वहीं प्रवेश लाल यादव की अदाकारी का भी जवाब नहीं।

लिंक : https://youtu.be/WIyEQhRKWII

भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी तेरे नाम की’ की अगर कहानी की बात करें तो यह दो बहन काजल यादव और यामिनी सिंह की बान्डिंग से शुरू होती है। दोनों को एक ही लड़का प्रवेश लाल यादव से प्यार हो जाता है। लेकिन जब बात शादी की आती है, तब यामिनी सिंह एक ऐसा कदम उठती है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। ट्रेलर में प्रवेश लाल यादव पर जान लेवा हमला कहानी के प्रति उत्सुकता पैदा करता है। फिल्म के संवाद सुग्राह्य हैं। गाने रोमांस और इमोशन से लबरेज हैं। कुल मिलकर देखा जाए तो निर्माता प्रदीप सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर और लेखक अरविंद तिवारी की तिकड़ी एक बार फिर से भोजपुरी दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्म लेकर तैयार है।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी तेरे नाम की’ के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह, अविनाश रोहरा और समीर आफताब हैं। फिल्म का निर्देशन भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक मंजुल ठाकुर ने किया है। फिल्म में प्रवेश लाल यादव, काजल यादव और यामिनी सिंह के साथ प्रेम दुबे, ऋतु पांडेय, पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की पटकथा मंजुल ठाकुर व अरविन्द तिवारी ने तैयार की है। संवाद अरविन्द तिवारी का है। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव और सत्या सावरकर है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी सरफराज खान हैं। कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं।

पिछला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने लिखा पत्र अगला भारत में बढ़ती बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था पर भारी

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress