Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

पंचोली पुनः चेयरमैन चुने गए

अजमेर
/
September 19, 2025
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र की साधारण सभा गुरुवार को अजमेर स्थित एक निजी होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
केंद्र संरक्षक  अशोक जैन छाजेड़ व संरक्षक कमल गंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की शुरुआत  वीर गजेंद्र पंचोली के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने वर्तमान सत्र (01.04.2023 – 30.09.2025) की गतिविधियों का विवरण और आय–व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
सत्र 2025–27 के लिए चेयरमैन चयन पर हुई चर्चा के दौरान, सचिव विजय जैन पांड्या और सह सचिव लोकेश जैन सोजतिया ने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान चेयरमैन  गजेंद्र पंचोली को ही आगामी सत्र (01.10.2025 – 31.03.2027) हेतु पुनः चेयरमैन चुना जाए।
सह सचिव द्वितीय रविन्द्र लोढ़ा और वाइस चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने एकमत होकर अनुमोदित किया। वहीं मनोज कुमार सांखला और अनुराग जैन ने बताया कि जो सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो पाए, उन्होंने भी संदेश द्वारा पंचोली को पुनः चेयरमैन बनाए जाने का समर्थन किया।
इस दौरान अनिल लोढ़ा ने संस्था के संविधान पर प्रकाश डालते हुए एक नए सदस्य को आजीवन जोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद, सभी सदस्यों ने पंचोली को माला पहनाकर बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्य अशोक जैन छाजेड़, कमल गंगवाल, मनोज कुमार सांखला, लोकेश जैन सोजतिया,अनुराग जैन, विजय जैन पांड्या, राजकुमार गर्ग, अनिल लोढ़ा,रविन्द्र लोढ़ा सहित मीनाक्षी सोजतिया, पूर्णिमा लोढ़ा,सुनीता जैन, ऋचा जैन, प्रेम गर्ग आदि मौजूद रहे।
पिछला ‘वंतारा रेस्क्यू रेंजर्स’ कार्यक्रम की वापसी, बच्चों को सिखाएगा वन्यजीव संरक्षण का पाठ अगला *रंगारंग कार्यक्रम में युगल नृत्य देखकर दर्शक झूम उठे*

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress