अजमेर, 11 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2018 के अंतर्गत प्रथम चरण के साक्षात्कार और सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती 2021 के तहत 3 विषयों के पदों हेतु साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं।
सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2018
प्रथम चरण के साक्षात्कार 6 से 16 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
सहायक आचार्य (सुपर स्पेशलिटी) भर्ती- 2021 के साक्षात्कार निम्नलिखित तिथियों पर होंगे:
नेफ्रोलॉजी: 24 सितंबर, 2025
क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रूमेटोलॉजी: 24 सितंबर, 2025
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी: 25 सितंबर, 2025
साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी लेकर आना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के उन अभ्यर्थियों को जिन्होंने अभी तक विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड करके, उसे भरकर और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।