
सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि विगत कई वर्षों से कुचक्र चलाकर योजनाबद्ध रूप से जबरन धर्मान्तरण का कार्य किया जा रहा था। भारतीय सिंधु सभा सहित अनेक संगठन इसे रोकने के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयास करते रहे है, इस कानून के बाद जबरन धर्मान्तरण पर रोक लगेगी और आरोपी व्यक्ति को सजा भी मिल सकेगी।
प्रदेश मंत्री मनीष गुवालाणी ने बताया कि भारतीय सिंधु सभा राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में पारित धर्मांतरण निषेध कानून का हृदय से स्वागत एवं समर्थन करती है।
यह कानून समाज में समरसता, सांस्कृतिक विरासत की रक्षा एवं धर्म पर आधारित छल-प्रपंच से होने वाले अन्याय को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हम माननीय मुख्यमंत्री एवं संपूर्ण राजस्थान सरकार को इस दूरदर्शी निर्णय हेतु हार्दिक धन्यवाद देते हैं।
बैठक में प्रदेश संत प्रमुख मोहन तुलसियाणी, संभाग प्रभारी निरंजन शर्मा, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र बसराणी, महेश टेकचंदाणी,रमेश वल्लीरामणी ,मोहन कोटवाणी, किशन केवलानी,
पुरषोत्तम जगवाणी, रूकमणी वतवाणी, पुष्पा साधवाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, नरेन्द्र सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनीष गुवालानी।
9828103345