अजमेेर- भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री व भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश संयोजक श्री काशीराम गोदारा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी को अपमानजनक शब्द कहे जाने पर काग्रेस और आरजेडी नेताओ की कड़ी निंदा व्यक्त की है।भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दशरथ सिंह सकराय ने बताया कि निजी यात्रा पर अजमेेर पधारे गोदारा पत्रकारों से रूबरू होते हुए । काशीराम गोदारा ने कहा कि “किसी भी राजनीतिक असहमति को व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर ले जाना निंदनीय है। भारतीय संस्कृति में ‘मां’ का स्थान सर्वोच्च है और प्रधानमंत्री जी की माताजी का अपमान, पूरे देश की संस्कृति और मातृत्व की गरिमा का अपमान है।”उन्होंने आगे कहा कि ऐसे बयान लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं। मां के लिए अपमानजनक शब्द कहना विश्व की किसी भी संस्कृति में नही है हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे देश में अमानवीय अलोकतांत्रिक मानव निवासित है।
भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दशरथ सिंह सकराय की अगुवाई में भाजपा नेता काशीराम गोदारा का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा मंडलअध्यक्ष महेंद्र सिंह मालास,देवेंद्र सिंह शेखावत, विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव कपिल व्यास, मोहन सिंह रावत,अर्जुन सिंह, प्रताप सिंह राठौड, गजेंद्र सिंह रामपूरा,मनीष पारीक, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।