Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

सर्वधर्म मैत्री संघ ने केन्द्रीय कारागृह में उपस्थित बंदी भाईयों के साथ मनाया नववर्ष

अजमेर
/
January 1, 2025
भगवान से नहीं कर्म से डरो, जैसा कर्म हम करते हैं वैसे ही परिणाम सामने आते हैं
आज दिनांक 01 जनवरी – सर्वधर्म मैत्री संघ अजमेर के सदस्यों व पदाधिकारी ने केंद्रीय कारागृह में उपस्थित बंदी भाइयों के बीच नववर्ष मनाया।
सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ विभिन्न धर्म की प्रार्थना के द्वारा हुआ। हिंदू प्रार्थना डॉक्टर प्रोफेसर सुरेश अग्रवाल, मुस्लिम प्रार्थना डॉ मंसूर अली खान, सिख प्रार्थना कश्मीर सिंह, फादर मंगलसिंह, सिस्टर केरल, सिस्टर करुणा के द्वारा प्रार्थना की गई। बुद्ध प्रार्थना के लिए विक्रम सिंह व जैन प्रार्थना प्रकाश जैन के द्वारा की गई। प्रार्थना के माध्यम से यही संदेश दिया गया ईश्वर एक है जिसका संदेश है कि भगवान से नहीं कर्म से डरो, जैसा कर्म हम करते हैं वैसे ही परिणाम सामने आते हैं। कार्यक्रम को नशा मुक्ति अभियान के तहत रखा गया जिसमें प्रोफेसर अग्रवाल व कश्मीर सिंह के द्वारा बंधिया को मार्गदर्शन दिया गया कि जब भी आप यहां से जाएं तो यही संकल्प के साथ जाए की जीवन में कभी भी नशा नहीं करेंगे क्योंकि नषा ही बर्बादी का कारण है। इस अवसर पर प्रकाश जैन ने कहा कि राजस्थान सरकार के कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों जिला प्रशासन का भी सहयोग है। हमें अपने परिवार शहर राज्य व देश की कामयाबी के लिए नशे से दूर रहना होगा व दूर रखना होगा। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक नकेश्वर व प्रकाश जैन के द्वारा बंदी भाइयों व उपस्थित रहकर्मियों को संकल्पित किया। अंत में अधीक्षक महोदय के द्वारा मैत्री संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अजीत दुआ, विक्रम सिंह, प्रेम प्रकाश, सिस्टर करुणा, सिस्टर केरल, मंसूर अली, फादर मंगलसिंह, कश्मीर सिंह, प्रोफेसर सुरेश अग्रवाल, पीयूष शर्मा, मंसूर अली व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777
पिछला मित्तल हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ गौरव चौहान की नियमित सेवाएं प्रारंभ अगला नव वर्ष के अवसर पर जीवदया के लिए किए सेवा कार्य

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress