आज दिनांक 28 दिसम्बर – देश ने एक महान अर्थशास्त्री, अद्वितीय नेता और सादगी की मिसाल, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर भगवानगंज स्थित कार्यालय पर उनकी तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रृद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि आज भारत एक सच्चे राष्ट्रभक्त, मनीषी और मार्गदर्शक को खो बैठा है उनके विचार और उनकी दूरदर्शिता हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सुनील लारा ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास की कहानी है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों की नींव पर खड़ा होकर नई ऊंचाइयों को छुआ। डॉ. मनमोहन जी ने 1991 में आर्थिक सुधारों के माध्यम से देश को वित्तीय संकट से बाहर निकाला और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में भारत ने अभूतपूर्व विकास दर हासिल की और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर लाने का कार्य किया। इसी के चलते भगवानगंज स्थित कार्यालय पर डॉ. मनमोहन सिंह जी की तस्वीर के आगे पुष्प भेंटकर भावपूर्ण श्रृद्धांजली अर्पित की।
श्रृद्धाजंली अर्पित करने वालो में धनसिंह राजोरिया, सुरेंद्र जॉनी, विक्रम सिंह राठौड़, लोकेश सोगरा, ललित कुमार, सुमित तंवर, मनीष शर्मा , निखिल सोगरा अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव
मो. 9828430478