Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

धोलाभाटा, सामुदायिक भवन में नगर निगम द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 का किया निरीक्षण -भदेल

अजमेर
/
September 17, 2025

अजमेर, 17 सितम्बर। नगर निगम अजमेर द्वारा शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत आज धोलाभाटा सामुदायिक भवन, अजमेर में वार्ड संख्या 44, 45, 46 एवं 47 के निवासियों के लिए एक भव्य जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर निगम से संबंधित सभी प्रमुख सेवाओं और सरकारी योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराकर नागरिकों को शीघ्र, पारदर्शी और सुगम सेवाएँ प्रदान करना था।

शिविर के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं ने सफाई व्यवस्था सुधार, सड़क मरम्मत एवं स्ट्रीट रिपेरिंग, नई स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, फेरो कवर लगाना, सीवरेज लाइन की सफाई एवं मरम्मत, भूमि पट्टों का वितरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना, विवाह पंजीयन, नामांतरण, भवन निर्माण की स्वीकृति, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, प्रधानमंत्री आवास योजना, तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं जैसी कई सेवाओं को मौके पर ही संपन्न किया।

इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न स्टॉलों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। विधायक भदेल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऎसे शिविर शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शिता, और अच्छे प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। साथ ही भदेल ने क्षेत्र में सिवरेज की आ रही समस्या के लिए अधिकारियों को शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश प्रदान किये गये। शिविर में भदेल ने लाभार्थियो को सार्टिफिकेट भी वितरित किये।

विधायक भदेल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं के लाभ को प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचाने पर जोर देते हुए कहा कि यह शिविर प्रशासन और जनता के बीच समन्वय को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे उपलब्ध सेवाओं का अधिकतम लाभ लें और शहर के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करें।

कार्यक्रम में नगर निगम अजमेर के आयुक्त, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से उन्हें समय और संसाधनों की बचत होती है और उनके कार्य शीघ्र पूर्ण होते हैं। शिविर के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति व अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस प्रकार, शहरी सेवा शिविर 2025 ने न केवल शहरवासियों को त्वरित सेवाएँ प्रदान की बल्कि नागरिक-अनुकूल शासन और सहभागी प्रशासन की दिशा में नगर निगम अजमेर की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

पिछला विधायक भदेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75 वां जन्मोत्सव स्वच्छकारो के मध्य केक काटकर मनाया अगला सैमसंग ने वन यूआई 8 को आधिकारिक रूप से गैलेक्‍सी डिवाइसेस में जोड़ा

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress