Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

विधायक भदेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75 वां जन्मोत्सव स्वच्छकारो के मध्य केक काटकर मनाया

अजमेर
/
September 17, 2025

अजमेर, 17 सितम्बर। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल के नेतृत्व में आज देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा द्वारा एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन मनुहार गार्डन, आदर्शनगर रोड़ अजमेर पर किया गया। इस शिविर का आयोजन सुबह 8.30 से दोपहर 2 बजे तक किया गया।

विधायक भदेल ने शिविर का शुभारम्भ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनांए प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनका जीवन समर्पण, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है, जिसने हर भारतीय को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को व्यवहार में उतारकर देश की राजनीति को सेवा और विकास का माध्यम बनाया। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई गई उनकी योजनाएँ-जैसे उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान ने करोड़ों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेगा।

पिछला करोड़ों रूपए की लागत से होगा सड़कों का विकास- देवनानी अगला धोलाभाटा, सामुदायिक भवन में नगर निगम द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 का किया निरीक्षण -भदेल

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress