Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

नीता अंबानी हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में करेंगी भारत की वैश्विक शक्ति पर विचार साझा

अंतर्राष्ट्रीय
/
December 22, 2024
  • अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी नीता अंबानी

बोस्टन, 22 दिसंबर: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी 15-16 फरवरी, 2025 को बोस्टन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस (इंडिया कांफ्रेंस ऐट हार्वर्ड – आईसीएच) में भारत की वैश्विक शक्ति और क्षमता पर अपने विचार साझा करेंगी। आईसीएच की ओर से रविवार को इस सम्बन्ध में घोषणा की गई। इस साल की थीम ‘फ्रॉम इंडिया टू द वर्ल्ड’ रखी गई है।

नीता अंबानी ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से 8 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। उनकी ताजा उपलब्धियों में चार दशकों बाद भारत में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र की मेजबानी और 2036 ओलंपिक के लिए भारत की दावेदारी को मजबूत करना शामिल है।

आयोजकों ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में 80 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। नीता अंबानी के साथ एक फायरसाइड चैट में भारत की वैश्विक भूमिका और दृष्टिकोण पर भी चर्चा होगी। अन्य प्रमुख वक्ताओं में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के संस्थापक डीन प्रमथ राज सिन्हा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ अनीश चौहान, फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी, और अंजलि बंसल शामिल हैं।

कॉन्फ्रेंस के सह-अध्यक्ष आयुष शुक्ला ने कहा, “यह मंच भारत की तकनीकी प्रगति, सांस्कृतिक विविधता, और सामुदायिक दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।”

पिछला राजस्व मंडल: राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 646 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण अगला तबला सम्राट उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress