Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

26 मई को रिलीज होगा अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म “शादी मुबारक”

राष्ट्रीय
/
May 23, 2023

निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक आनंद सिंह की भोजपुरी फिल्म “शादी मुबारक” 26 मई 2023 को भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार है। यानी यह फिल्म 26 मई को ऑल ओवर इंडिया में रिलीज होने वाली है। यह एक पारिवारिक फिल्म है और लगन के सीजन में इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म का निर्माण काफी भव्यता के साथ हुआ है। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं, जिनके फैंस को इस फिल्म के रिलीज का इंतजार था, जो अब फाइनली रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि फिल्म “शादी मुबारक” भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी एक झलक सबों ने देखी है, जिसके बाद से लोगों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। अब हम इसके लिए तैयार हैं। फिल्म इसी सप्ताह में रिलीज होगी। आशा करती हूँ कि अपने पसंदीदा स्टार के साथ फिल्म को सभी लोग थियेटर में जाकर देखें। इस फिल्म में शानदार गीत संगीत और दिल को छू लेने वाली कहानी है। यकीन मानिए, भोजपुरी में किसी ने इस तरह की कहानी और भव्यता के सात मेकिंग एक्सपेक्ट नहीं किया होगा। इसलिए मैं अपील करूंगी कि सब लोग फिल्म को सिनेमाघरों में ही जाकर देखें।

लिंक : https://youtu.be/rKKA4xrndvk

एस आर के म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत शिक्षा के महत्व को लेकर बनी फिल्म “शादी मुबारक” में अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म में विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सृष्टि पाठक, विद्या सिंह, सोनू पांडे, जय सिंह, बबलू खान, राजेश तोमर, विजयालक्ष्मी, दिवाकर श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह, रितु चौहान, सोना पांडे, सौम्या पांडे और मौसम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी श्याम देहाती ने लिखी है। फिल्म में शानदार संगीत ओम झा का है। इस फिल्म के गानों के गीतकार प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, आजाद सिंह, यादव राज, आशुतोष तिवारी और शेखर मधुर हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। स्क्रीनप्ले और डायलॉग अरविंद तिवारी का है जबकि सिद्धार्थ सिंह इस फिल्म के डीओपी हैं।

पिछला टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज आईसीएनजी की लॉन्चिंग के साथ सीएनजी के बाजार में नई क्रांति का आगाज किया अगला जी-20 देशों ने कश्मीर की बदलती तस्वीर को देखा

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress