Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

सोशल मीडिया पर ‘टकलू बादशाह’ के नाम से फेमस सुपरस्टार देवासी को मिली साउथ में एंट्री

राष्ट्रीय
/
December 27, 2022

अगर आप में हुनर है, तो पुरा समंदर आपके लिए पलकें बिछाए रहता है। इस ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर ‘टकलू बादशाह’ के नाम से फेमस सुपरस्टार देवासी हैं, जिन्होंने इस डिजिटल दौर और सोशल मीडिया के जमाने में अपनी प्रतिभा से अपने लाखों फैन बनाए हैं और वे स्टार के रूप में जाने जाते हैं। उनकी इस उपलब्धि में एक और इजाफा हो रहा है। देवासी को सोशल मीडिया लोकप्रियता के बल पर साउथ में एंट्री मिल गई है। यानी देवसी अब साउथ के फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर पाएंगे।

आपको बताया दें कि देवासी के इंस्टाग्राम पर 13.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। हालांकि उनके चेहरे का रंग सांवला है मगर आंखें बहुत कुछ कहती हैं और जब वह बड़े गंभीर तेवर के साथ डायलॉग बोलते हैं, तो हर किसी के दिल में अपनी एक खास जगह बना लेते है। राजस्थान के पाली जिले के निवासी रूपा राम का बोलने का अंदाज बड़ा अनोखा है। इन दिनों सोशल मीडिया में सुपरस्टार देवासी के नाम से वह हंगामा मचाए हुए हैं।

टिक-टॉक से अपने सोशल मीडिया करियर को शुरु करने वाले देवासी वीडियो क्रिएटर के तौर पर लोगों के दिलों में जगह बनाने में तेजी से सफल हुए हैं। एक गरीब घराने से सम्बंध रखने वाले देवासी महज 16 साल के हैं मगर एक्टिंग लाजवाब करते हैं। देवासी के पिता राता राम , माता बगदी देवी, बड़ा भाई राजा राम है. देवासी दो भाई और एक बहन हैं। खेती से उनके पूरे परिवार का पालन-पोषण होता है। साउथके साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों के संवाद देवासी ऐसे अदा करते हैं, जैसे कि कोई मंझा हुआ अदाकार बोल रहा हो। देवासी का पहला प्यार ही एक्टिंग है। गोविंदा और अक्षय कुमार देवासी के फेवरेट हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले देवासी के यूट्यूब पर भी 135 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। रुपेश देवासी सिंगर नेहा कक्कड़, हनी सिंह, टोनी कक्कड़, सोनू सूद जैसे सितारों से भी मिल चुके हैं। उन्हें कई म्यूजिक कंपनियों से म्युज़िक वीडियो के लिए भी ऑफर आ रहे हैं। अब देवासी की एंट्री साउथ इंडस्ट्री में भी हो रही है।

पिछला शिल्पी राज और शिव कुमार बिक्कू का नया धमाकेदार गाना ‘न तलवार की धार से’ हुआ रिलीज अगला आईएचए और एनआईएफटीईएम ने भारतीय शहद उद्योग को सशक्त बनाने के लिए की साझेदारी

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress