Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

*कोंकण रेलवे के सीएमडी संतोष कुमार झा के नये कविता संग्रह “स्याही का सिपाही” का विमोचन*

राष्ट्रीय
/
September 16, 2025
मुंबई, 16 सितम्बर। हिंदी दिवस के अवसर पर गांधीनगर, गुजरात में आयोजित 5 वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संतोष कुमार झा के चौथे काव्य संग्रह *“स्याही का सिपाही”* का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, वैज्ञानिक डॉ. आनंद रंगनाथन और भारत सरकार की सचिव (राजभाषा) श्रीमती अंशुलि आर्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
      उल्लेखनीय है कि श्री संतोष कुमार झा एक अनुभवी प्रशासक और रेलवे के पेशेवर अधिकारी होने के साथ-साथ एक प्रख्यात कवि भी हैं। उनके तीन प्रकाशित कविता संग्रहों के साथ वे अपनी चिंतनशील और भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जिसके लिए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी और रेल मंत्रालय सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उनकी चौथी पुस्तक का विमोचन कोंकण रेलवे के कुशल नेतृत्व के साथ साहित्य के प्रति उनके समर्पण को बखूबी दर्शाता है। उनकी पिछली कृतियों *”उन्मुक्त”*, *”सूरज का वारिस”* और *”फूल, कलम और बंदूक”* के बाद *“स्याही का सिपाही”* उनकी साहित्यिक यात्रा को और सशक्त बनाती है। साथ ही उनके विशिष्ट पेशेवर करियर को और सुदृढ़ करते हुए रेलकर्मियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और भाषाई विरासत में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में समाज के विभिन्न स्तरों पर श्री झा को हार्दिक बधाई और अभिनन्दन का सिलसिला निरंतर जारी है।
पिछला महारानी माधवी क्रिकेट प्रतियोगिता व शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन अगला तेरापंथ युवक परिषद के स्थापना दिवस के उलपक्ष्य में दिनांक 17 सितम्बर को

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress