Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

शुभम तिवारी निर्मित फिल्म ‘दुलार’ की टीज़र लॉन्च

राष्ट्रीय
/
February 1, 2021

Report: Sanjana Singh,

अभिनेता गौरव गिरी की टेली फिल्म ‘दुलार’ की टीज़र 1 फरवरी लॉन्च कर दी गयी है। शुभम तिवारी फिल्मस के बैनर तले बनी इस टेली फिल्म को मुज़फ़्फ़रपुर में शूट किया गया है । फिल्म के निर्माता शुभम तिवारी हैं जबकि निर्देशक आजाद खान है। यह एक सामाजिक विषय पर बनाई गयी फिल्म है जिसके माध्यम से शराब पीने के दुष्परिणाम तथा शराबी और उसके परिवार के जीवन में उत्पन्न कठिनाइयों को दर्शाया गया है। यह एक संदेशप्रद फिल्म हैं जो मनोरंजन के अतिरिक्त दर्शकों को सोचने पर विवश करेगी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार गौरव गिरी, अंबिका सोनी, सतीश पराशर, मल्लिक मुस्तफ़ा, अंशु राज, जय प्रकाश गिरी इत्यादि हैं। फिल्म के डी.ओ.पी. अक्षय और प्रोडक्शन कंट्रोलर रोमियो राजा हैं। फिल्म का टीज़र शुभम तिवारी फिल्मस की यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। टीज़र काफी दमदार लग रहा है और उसमे टीम का मेहनत और जुनून साफ-साफ झलक रहा है।

सिने ग्लोबल से बात करते हुए अभिनेता गौरव गिरी ने कहा की हम सब कोरोना के कारण विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं। इस महामारी से बचते- बचाते इस फिल्म की शूटिंग पूरी की गयी। हमारी टीम चाहती थी की दर्शकों के मनोरंजन के लिए कुछ बेहतर किया जाये। परन्तु, केवल मनोरंजन से काम नहीं चलता है इसलिए निर्माता- निर्देशक ने सामाजिक विषय को उठाना उचित समझा। मैं मिडिया के माध्यम से दर्शकों से निवेदन करता हूँ की टीज़र अब आप सब के सामने है। इसे स्वयं भी देखें और टीज़र का लिंक अधिक से अधिक लोगों में साझा करें ताकि यह सभी लोगों तक पहुंचे और लोगों को जागरूक करने का हमारा उद्देश्य सफल हो।

टीज़र का लिंक : https://youtu.be/jN5V9EHI-Bk

पिछला AGEL commissions 100 MW Solar Power Plantsin Uttar Pradesh,ahead of schedule अगला जैन पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress