Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

पावर स्टार पवन सिंह के भक्तिमय गीत “ए भोले बाबा” से सराबोर हुए शिवभक्त गाना हुआ वायरल

राष्ट्रीय
/
July 8, 2023

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना “ए भोले बाबा” रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है। एक बार फिर से पवन सिंह ने अपनी इस भक्तिमई गाने से शिव भक्तों पर जादू कर दिया है, जिस वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सावन की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने भोजपुरी गानों की बरसात होती है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पवन सिंह ने अपने पहले ही गाने से श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में सराबोर कर दिया है। वही कांवर लेकर बाबा भोलेनाथ के दर जा रहे श्रद्धालुओं के बीच भी पवन सिंह का यह गाना खूब सुना जा रहा है। इस गाने को अभी तक 24 घंटे से भी कम समय में 50 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और यह गाना हर सेकंड तेजी से व्यूज के सारे रिकॉर्ड को तोड़ता नजर आ रहा है।

लिंक : https://youtu.be/8rV8cdTdWYY

गाना “ए भोले बाबा” को मां अम्मा फिल्म भक्ति के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जिसे खूबसूरत आवाज पावर स्टार पवन सिंह ने दी है। इसको लेकर पवन सिंह ने कहा है कि भगवान शिव हमेशा से हमारे आराध्य रहे हैं और यह पवित्र महीना उनके लिए समर्पित है। मेरा यह गाना भगवान भोलेनाथ के भक्तों को समर्पित है जो कठिन तप कर इन दिनों कांधे पर कांवर लेकर उनके दरबार में जाते हैं और उनका जलाभिषेक करते हैं। मेरी श्रद्धा बाबा भोलेनाथ में टूट रही है इसलिए हर साल उनकी स्थिति में मैं भक्ति गीत लेकर आता हूं। इस साल भी कई भक्ति गीत लेकर आऊंगा लेकिन उससे पहले मैं भोजपुरी के सुधि श्रोताओं के साथ-साथ भगवान शिव के श्रद्धालुओं से आग्रह करूंगा कि आप मेरे इस गाने को और भी बड़ा बनाएं।

आपको बता दें कि गाना “ए भोले बाबा” गीतकार विजय चौहान है, जबकि म्यूजिक विकी वॉक्स का है। यह गाना ऑडियो म्यूजिक लखनऊ में रिकॉर्ड किया गया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में प्रियंका महाराज मुख्य रूप से नजर आ रही हैं गाने का निर्देशन रवि पंडित ने किया है और कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता ने किया है। पवन सिंह के इस गाने का डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन है। पीओपी रंजीत सिंह है और एडिटर दीपक पंडित है परिकल्पना दीपक सिंह का है।

—

पिछला फिल्म “डार्लिंग” के शो के बीच वीणा सिनेमा पहुंचे अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा, दर्शकों संग मिलकर किया धमाल अगला तीर्थयात्रा खुद की खोज का एक समग्र अनुभव है।

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress