Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की शूटिंग लंदन में शुरू, सेट पर स्पॉट हुए निरहुआ और आम्रपाली दुबे

राष्ट्रीय
/
June 29, 2023

भोजपुरी सिनेमा की सक्सेसफुल फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी की फ्रेंचाइजी निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की शूटिंग सात समंदर पार लंदन में शुरू हो चुकी है, जिसमें मुख्य रुप से आजमगढ़ के सांसद सह जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे नजर आने वाली हैं। निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और किम्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माता प्रवेश लाल यादव और अभिषेक किंग कुमार हैं जबकि निर्देशक मंजुल ठाकुर है जो भोजपुरी में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

इस फिल्म में एक बार फिर से निरहुआ और आम्रपाली दुबे साथ नजर आएंगे। दोनों की केमिस्ट्री भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद आती है, जिसकी एक झलक फिल्म के सेट पर स्पॉट किए गए तस्वीरों में दिखाई दे रहा है। फिल्म एक बार फिर दोनों नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी 4 को लेकर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज को दर्शकों ने बेहद प्यार और आशीर्वाद से नवाजा है जिस वजह से आज हम इसकी अगली कड़ी का आगाज कर रहे हैं। यह फिल्म पिछले तीनों फिल्मों से बढ़कर होगी। यू कह की इस फिल्म की कहानी और भी लाजवाब और मनोरंजक होने वाली है। निरहुआ ने यह भी कहा कि भोजपुरी सिनेमा का मिजाज बदला है और एक्सेप्टेंस भी बढ़ा है। उस दृष्टिकोण से भी हम अपनी फिल्म को एक क्लास लेवल पर बनाने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में भले हो रही है लेकिन कहानी की रूह भोजपुरी सर जमी पर ही है इसलिए यह दर्शकों को बेहद पसंद भी आएंगी।

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी निरहुआ हिंदुस्तानी 4 को लेकर आशाओं का इजहार किया और कहा कि पिछली तीन फिल्मों से भी यह फिल्म बड़ी होगी और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। आम्रपाली ने यह भी कहा कि उन्हें इस फिल्म की कहानी इतनी पसंद आ गई कि फिल्म करने के लिए एक्साइटेड हो गई और आज वह समय आ गया जब वह लंदन की वादियों में फिल्म की शूटिंग में निरहुआ के साथ नजर आ रही हैं। उनकी माने तो इस फिल्म के फ्रेंचाइजी में निरहुआ के साथ भोजपुरी के दर्शकों ने उनकी अदाकारी को खूब सराहा है। आम्रपाली कहती है कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनकर प्राउड फील होता है। वे विश करती है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी और सबसे हिट फिल्म हो। इसके लिए उन्हें फिल्म में अपने किरदार को निभाने में हार्ड वर्क से भी कोई गुरेज नहीं है।

पिछला एमएएचई ने दि अवार्ड्स एशिया 2023 में प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजिकल या डिजिटल इनोवेशन ऑफ द ईयर अवार्ड जीता अगला भोजपुरी फिल्म “दुल्हिन नं. 1” के सेट से फोटो हुआ वायरल, फिल्म की शूटिंग पूरी

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress