Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

24 जून को होगा भोजपुरी सिनेमा पर “फुलवा” का टेलीविजन प्रीमियर

राष्ट्रीय
/
June 22, 2023

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत बनी फिल्म “फुलवा” का टेलीविजन प्रीमियर 24 जून 2023 को होगा। इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा चैनल पर संध्या 7 बजे किया जाएगा। उसके बाद इसका रिपिट टेलिकास्ट अगले दिन 25 जून 2023 को सुबह 10 बजे से होगा। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित है। फुलवा एक ऐसी ही किरदार है। यह दर्शकों को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित करने वाली फिल्म है। इसलिए इसका चयन टेलीविजन प्रीमियर के लिए किया गया।

“फुलवा” एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है। जिसके निर्देशक अनिल नैनन हैं। अनिल ने इस फिल्म को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी फिल्में समाज के लोगों को प्रेरणा देती है और मनोरंजन का समृद्ध विकल्प भी। उन्होंने कहा कि “फुलवा” की कहानी समाज की एक ऐसी ही लड़की की है, जो अपने दृढ़ संकल्प और आत्म बल से सबों के लिए आदर्श का प्रतिमान स्थापित करती है। यह फिल्म कहानी और मेकिंग के साथ साफ – सुथरे गीत संगीत के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को दर्शकों को अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर देखना चाहिए।

आपको बता दें कि फिल्म “फुलवा” के निर्माता- मनीष जैन, मिश्रकेशी जैन और मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म के संगीतकार मधुकर आनंद हैं। कथा अरबिंद तिवारी व समर्थ चतुर्वेदी और संवाद व पटकथा-अरबिंद तिवारी का है। छायांकन सरफ़राज़ खान और संकलन संदीप का है। नृत्य एम के गुप्ता जॉय, संजय कोरबे, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अली और संगीत मधुकर आनंद का है। फिल्म में रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव और प्रीति शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं।

पिछला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्किल इंडिया के हज़ारों अभ्यर्थियों एवं प्रशिक्षकों ने आयोजित योग शिविर में भाग लिया अगला रितेश पांडेय का धोबी गीत ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ रिलीज के साथ हो रहा वायरल

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress