Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

प्रदीप सिंह की भोजपुरी फिल्म “देवरानी जेठानी” का फर्स्ट लुक आउट

राष्ट्रीय
/
June 8, 2023

काजल राघवानी और रिंकू घोष बनी “देवरानी जेठानी”

B4U मोशन पिक्चर्स और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “देवरानी जेठानी” का धांसू फर्स्ट लुक आज आउट कर दिया गया है। प्रदीप सिंह कृत इस फिल्म के फर्स्ट लुक में भोजपुरी की दो खूबसूरत अभिनेत्री “देवरानी जेठानी” की भूमिका में नजर आ रही हैं। यानि इस फिल्म की मुख्य भूमिका में काजल राघवानी और रिंकू घोष हैं। इस फिल्म की कहानी घर – परिवार पर आधारित है। फिल्म की जोनर सामाजिक है और इसमें पारिवारिक ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। फिल्म की पहली झलक दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करती है। इस वजह से फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में वायरल भी होने लगा है।

फिल्म “देवरानी जेठानी” के फर्स्ट लुक रीविल होने के बाद निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि “देवरानी जेठानी” के रिश्ते पर आधारित कई फिल्में लोगों ने देखी होगी, लेकिन हमारी फिल्म उन सब से अलग और नया है। हमने इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया है। फिल्म महिला प्रधान है, यह तो फिल्म के लुक और नाम से पता चल गया होगा। लेकिन इसका हर एक किरदार खास है, जो फिल्म की कहानी को पूरी सार्थकता के साथ आगे लेकर चलने वाली है। फिल्म की कहानी तो हम अभी शेयर नहीं करेंगे, मगर इतना जरूर कहेंगे कि इस फिल्म को कोई भी सहजता के साथ घर – परिवार के तमाम लोगों के साथ मिलकर देख सकेगा। खासकर महिलायें खुद को कहीं न कहीं फिल्म से रिलेट भी कर पायेंगी। प्रदीप सिंह ने कहा कि हमारी फिल्म बिग बजट के साथ कमर्शियल भी है, लेकिन यह भोजपुरी सिनेमा की अद्भुत कृति साबित होगी।

आपको बता दें कि “देवरानी जेठानी” में काजल राघवानी और रिंकू घोष के साथ मुख्य भूमिका में गौरव झा और देव सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा बाल कलाकार चाहत, ललित ललित उपाध्याय, भानु पांडेय, रिंकू भारती मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। लेखक अरबिंद तिवारी हैं। संगीत ओम झा और गीत अरबिंद तिवारी का है। छायांकन डी के शर्मा का है। नृत्य कानू मुखर्जी, पीआरओ रंजन सिन्हा और कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं।

पिछला निर्माता – निर्देशकों को आकर्षित कर रही है अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी अगला पहले छह दिनों में 8,00,000 से अधिक छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने जनभागीदारी कार्यक्रमों में भाग लिया

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress