Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना “अखियां घायल करे” हुआ रिलीज

राष्ट्रीय
/
June 5, 2023

भोजपुरी सिने जगत में वुमन पावर को रिप्रेजेंट करने वाली सेंसेशनल एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना “अखियां घायल करे” आज रिलीज हो गया है जिसमें वे अपने प्रेमी की अदाओं का बखान कर रही हैं। अक्षरा का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को खासा पसंद आ रही है। इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज लोगों के दिल तक पहुंच रही है तो इसका म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक और मनोरंजक बनाया गया है। गाना “अखियां घायल करे” अक्षरा सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो रिलीज के बाद से वायरल होना शुरू हो गया है।

लिंक : https://youtu.be/DY_EmJ427Jk

गाना “अखियां घायल करे” से एक बार फिर से गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार घुंगरू जी के साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। इन तीनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं और यह सिलसिला इस गाने के साथ भी जारी रहा है। वही इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना रोमांटिक है और यह यूथ को बेहद पसंद आने वाली भी है। कलाकार के नाते मैं हर तरह के गाने लेकर आती हूं और लोगों का मनोरंजन करने में विश्वास रखती हूं। अक्षरा ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक आज तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसमें कलाकारों के साथ साथ श्रोताओं का भी योगदान बराबर है। उन्होंने कहा कि मैं एक से बढ़कर एक गाने और प्रोजेक्ट भोजपुरी की बेहतरीन और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए करना चाहती हूं और इस दिशा में अपने फैंस के प्यार और स्नेह से आगे भी बढ़ रही हूं। अक्षरा ने कहा कि उसी क्रम में मेरा यह गाना भी है। उम्मीद करती हूं सबों को बेहद पसंद आ रही है और आप सभी इसे खूब बड़ा करें।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के बैक टू बैक धमाकेदार गाने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए प्रभावकारी साबित हो रही है। अक्षरा सिंह का यह गाना अखियां घायल करें भी लोगों को पसंद आ रही है और उनके फैंस उनसे पूछ भी रहे हैं कि क्या उन्हें कोई पसंद आ गया है। इस सवाल का जवाब तो अक्षरा सिंह ही दे सकती हैं लेकिन फिलहाल हम आपको यह बता रहे हैं कि अक्षरा सिंह का यह गाना भी रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। लोग पसंद कर रहे हैं।

पिछला क्यों बढ़ रही है स्कूल बीच में छोड़ने की प्रवृत्ति अगला “सर्विसवाली बहुरिया” बनी काजल राघवानी, आनंद ओझा संग आएंगी नजर

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress