Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

“मुरब्बा” लेकर आए हिट मशीन खेसारीलाल यादव, फैंस ने मिठास की कर दी वाहवाही

राष्ट्रीय
/
May 24, 2023

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के हिट मशीन खेसारीलाल यादव का नया गाना “मुरब्बा” आज रिलीज कर दिया गया, जिसकी मिठास उनके फैंस को भी पसंद आ रही है। इस गाने को आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया। इस गाने को रिलीज के महज कुछ देर बाद ही 5 लाख से अधिक लोगों ने देखा। वहीं, खेसारीलाल यादव के फैंस इस गाने को लेकर उनकी वाहवाही करते नजर आए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी लगातार खेसारीलाल यादव के साथ मिलकर एक से बढ़ कर एक रॉकिंग से लेकर दिल को छूने वाले गाने लेकर आ रही है, जिसे भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद किया जाता है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव की ऐसी ही अनूठी पेशकश है गाना “मुरब्बा”।

लिंक : https://youtu.be/Urbb8H6wAY0

वहीं, गाना “मुरब्बा” को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि मेरे सभी गाने ऑडियन्स को समर्पित हैं। यह गाना भी उनके लिए बनाया है और उम्मीद है कि यह सबों को पसंद भी आने वाली है। उन्होंने कहा कि करवाहट की जगह मिठास बांटना चाहिए, चाहे वो मुरब्बा से हो या आपके व्यवहार से। मेरी कोशिश हमेशा अपने फैंस के बीच एक मिठास लाने की रही है कि जब वे हमारे गाने को सुनें, तो उनका मनोरंजन हो और वे स्ट्रेस को भूल जाएँ।

गाना “मुरब्बा” को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के विजनेश हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि “मुरब्बा” एक धमाकेदार एंटरटेनिंग गाना है। यह दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। अगर किसी ने अब तक हमारे इस गाने को नहीं देखा है, तो एक बार सारेगामा हम भोजपुरी पर जाएँ और इस खूबसूरत गाने का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेसारीलाल यादव सारेगामा हम भोजपुरी के लिए कई सारे प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं और आने वाले दिनों में भी उनका जलवा दर्शकों को देखने को मिलता रहेगा। तो सारेगामा हम भोजपुरी अपनी क्रिएटिव अप्रोच के साथ एक से बढ़ कर एक गाने के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी। फिलहाल ऑडियन्स से अपील है कि इस गाने को खूब आशीर्वाद दें और बड़ा बनाएं।

बताते चलें कि खेसारीलाल यादव ने गाना “मुरब्बा” को शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ दिव्या रलहन की केमेस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप हैं, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर जपनीत हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं।

पिछला फिल्म “चिंगारी” के सेट पर आपस में ही भिड़ गई आकांक्षा अवस्थी और विनीत विशाल अगला Reliance Foundation, USAID announce winners of the WomenConnect Challenge India Round Two to close the gender digital divide

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress