Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

रोमांचक हॉरर फिल्म ‘बेरा- एक अघोरी’ 28 अप्रैल से सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

राष्ट्रीय
/
April 26, 2023

धिराल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत निर्माता राजू भारती की हॉरर फिल्म ‘बेरा – एक अघोरी’ का थियेटर प्रदर्शन आगामी 28 अप्रैल 2023 को एक साथ सर्वत्र किया जायेगा। शक्तिवीर धिराल द्वारा लिखित और प्रेम धिराल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनोरंजन के अनेक रंग हैं। मूलतः हॉरर विषयक फिल्म ‘बेरा – एक अघोरी’ में सिर्फ डरावनी दृश्यावलियां नहीं हैं बल्कि रोचक और लुभावने वाकिये भी हैं। इसमें रहस्य रोमांच के समानांतर रोमांस का भी तड़का है जो नौजवानों को खूब पसंद आयेगा। और ये सारे इंद्रधनुषी दृश्य दर्शकों के समक्ष जीवंत रूप में दिखेगा।

फिल्म में शक्ति धिराल, प्रेम धिराल और प्राजक्ता शिंदे ने जबरदस्त अभिनय किया है। सुंदरी बनी प्राजक्ता दोनों प्रेमी शक्ति और प्रेम को अपनी अंगुली पर नचाती है और स्वयं मोहित हो कर दोनों के मध्य पेंडुलम बन कर झूलती रहती है जिसे देखना रोचक होगा, अत्यंत रोमांचक होगा।

‘बेरा – एक अघोरी’ नयी सोच वाली नये ज़माने की नये मिजाज की फिल्म है जिसे यंगस्टर्स खूब एंज्वॉय करेंगे। फिल्म की संगीतकार जोड़ी प्रेम-शक्ति ने कर्णप्रिय संगीत दिया है। बॉलीवुड के सिंगर नक्काश अजीज, शाहिद माल्या और वैशाली द्वारा गाये गीतों के लोकप्रिय होने की उम्मीद है। फिल्म के डीओपी रोशन खड़गी हैं। ऑडियो लैब मीडिया कॉर्पोरेशन द्वारा प्रदर्शित होने जा रही हॉरर फिल्म ‘बेरा – एक अघोरी’ 28 अप्रैल 2023 को सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

पिछला सूर्या ने बिजली की बचत करने वाले बीईई मानक सीलिंग पंखे लॉन्च किए अगला नोरिल्स्क में आयोजित आर्कटिक टूरिज्म वीक के दौरान उत्तरी अक्षांशों में हॉस्पिटलिटी इंडस्ट्री के टिकाऊ विकास पर दिया गया ध्यान

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress