Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेसारीलाल यादव ने बनाया धमाकेदार गाना, फैंस ने कहा – भोजपुरी के ऑक्सीजन हैं खेसारी

राष्ट्रीय
/
April 22, 2023

केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेसारी लाल यादव ने बना दिया गाना, रिलीज के साथ हुआ वायरल

देशभर में इन दिनों आईपीएल की धूम है। इस बार आईपीएल में पहले ही भोजपुरी भाषा की एंट्री हो चुकी है, जो भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक है और उसी रोमांच को बढ़ाने के लिए भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने एक गाना लांच कर दिया है, जो रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा है। खेसारी लाल यादव नया गाना लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के लिए बनाया है,जिसके कप्तान केएल राहुल हैं। इस गाने का बोल है “खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा”, जो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है। वही खेसारी लाल के इस गाने से उनके फैंस काफी खुश हैं और लगातार गाने पर कमेंट भी कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव की एक फैन शिवानी सिंह ने तो उन्हें ऑक्सीजन ऑफ भोजपुरी इंडस्ट्री बता दिया है।

लिंक : https://youtu.be/ffokBy7keds

जिस तरह मैदान में लखनऊ सुपरजाइंट्स का जलवा देखने को मिल रहा है और जिस तरह कमेंट्री बॉक्स भोजपुरी की आवाज दुनिया भर में गूंज रही है, उसी को म्यूजिकल सपोर्ट खेसारी लाल यादव के इस गाने से मिलने वाला है जिसमें उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स को खूब चीयर्स किया है। इस गाने को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि यूपी बिहार की जुबान भोजपुरी को इस बार आईपीएल में एक सम्मान मिला है। ऐसे में अपनी टीम के लिए एक गाना तो बनता था जो हम लेकर अभी आ गए हैं। खेसारी ने कहा कि यह गाना बेहद धमाकेदार और लखनऊ सुपरजाइंट्स के मनोबल को बढ़ाने वाला है। हमने गाने में लखनऊ सुपरजाइंट्स के दमखम का बखान किया है और हम सभी भोजपुरी भाषियों की कामना है कि आईपीएल का ट्रॉफी लखनऊ सुपरजाइंट्स के नाम ही हो।

वही सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा सब को नचाने के लिए तैयार है। खेसारी लाल यादव के संग इस गाने पर नाचने की तैयारी कर लीजिए, क्योंकि यह गाना है बहुत भारी और दुनिया के संग नाचेंगे खेसारी। उन्होंने कहा कि हमने भोजपुरिया क्रिकेट लवर्स को ध्यान में रखकर या शानदार गाना बनाया है इसे आप सभी जरूर सुनिए और खूब आशीर्वाद और प्यार दीजिए। उन्होंने बताया कि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और उसके म्यूजिक वीडियो में वह लूंगी और गमछा के साथ बैटिंग करते भी नजर आए हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राघवानी, नेहा सिंह, खुशी और तान्या झूमती नजर आ रही हैं। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा है। गाना लिखा है आशुतोष तिवारी ने और इसमें संगीत दिया है शुभम राज ने। निर्देशन किया है बद्रीनाथ झा ने। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है जबकि डीओपी योगेश सिंह हैं।

पिछला पुस्तक संस्कृति की जीवंतता से उन्नत जीवन संभव अगला महिलाओं की राजनीति में बाधा बनते सरपंचपति

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress