Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

आईएचसीएल में अर्थ ऑवर का उत्सव, कंपनी ने पर्यावरण को सुरक्षा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया

राष्ट्रीय
/
March 27, 2023

मुंबई, मार्च 2023: भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने घोषणा की है कि वह अर्थ आवर 2023 में भाग लेकर जलवायु परिवर्तन और कार्बन फुटप्रिंट को घटाने की जरूरत के बारे में जागरुकता बढ़ाएगी। देश भर में मौजूद सभी आईएचसीएल होटल 25 मार्च 2023 को रात 8:30 से 9:30 बजे तक, एक घंटे के लिए बिजली को स्विचऑफ रखेगी।
इस अवसर पर आईएचसीएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष-मानव संसाधन गौरव पोखरियाल ने कहा, ’’आईएचसीएल कई वर्षों से बड़े उत्साह के साथ अर्थ आवर में भाग ले रही है। इससे यह ज़ाहिर होता है की अपने दैनिक परिचालन में पर्यावरण के अनुकूल तौर-तरीकों का उपयोग करते हुए पर्यावरण प्रबंधन के लिए हम कितने प्रतिबद्ध हैं। एक सस्टेनेबल भविष्य के समर्थन में इस प्रतीकात्मक चेष्टा में दुनिया भर के करोड़ों लोगों के साथ जुड़ कर हम बहुत खुश हैं।’’
इसके अलावा, सभी आईएचसीएल होटलों में अतिथियों व कर्मचारियों के लिए दिलचस्प गतिविधियां की जाएंगी जैसे सितारों को देखना, कहानियां सुनाना, अंधेरे में डिनर और पैडल फॉर द प्लेनेट।
सतत वृद्धि की दिशा में एकीकृत दृष्टिकोण के साथ सकारात्मक असर कायम करने की प्रतिबद्धता के अनुसार आईएचसीएल अपनी सस्टेनेबल व्यापारिक विधियों को मजबूती देती रहेगी। अपने फ्रेमवर्क पथ्य द्वारा निर्देशित होते हुए आईएचसीएल ने कई पहलकदमियां की हैं जिनमें शामिल हैं- सिंगल यूज़ प्लास्टिक को चरणबद्ध ढंग से बाहर करना, कार्बन फुटप्रिंट घटाना, जल संरक्षण, ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोतों का उपयोग और पर्यावरण हित में समुदायों को अपने साथ जोड़ना।

पिछला ऑनलाइन गेमिंग की दलदल में फंसती हमारी युवा पीढ़ी ! अगला JIO FIBER INTRODUCES NEW BROADBAND BACK-UP PLAN

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress