निरहुआ,खेसारी,चिंटू बने बेस्ट एक्टर तो आम्रपाली बनी बेस्ट एक्ट्रेस, रंजन सिन्हा बेस्ट पीआरओ
भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2023 कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में रंगारंग समारोह में संपन्न हो गया। इस बार इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा ने स्टेज पर जमकर परफ़ॉर्म किया और रवि किशन व मनोज तिवारी के साथ खूब मस्ती भी की। गोविंदा, मनोज तिवारी और रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2023 की शाम को यादगार बना दिया। वहीं इन मस्ती भरे पल की बीच इस अवार्ड शो में दिनेश लाल यादव निरहुआ, सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, प्रदीप पांडे चिंटू, आम्रपाली दुबे और पीआरओ रंजन सिन्हा का जादू छाया रहा।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड बोल राधा बोल को मिला, जबकि भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को फिल्म बोल राधा बोल के लिए बेस्ट एक्टर और फिल्म आशिकी के लिए आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समीक्षक की पसंद दिनेश लाल यादव रहे, जिन्हें फिल्म नच बैजू नाच के लिए और दंगल प्ले बेस्ट एक्टर व्यूअर चॉइस – प्रदीप पाण्डेय चिंटू फिल्म ससुरा बड़ा सतावेला के लिए बने। रंजन सिन्हा को एक बार फिर से बेस्ट पीआरओ का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा के क्षेत्र में दिए गए अति विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार के साथ एक से बढ़कर एक धमाकेदार पावर पैक परफॉर्मेंस ने लोगों को वहां थिरकने को मजबूर कर दिया। भोजपुरी फिल्म उद्योग के अधिकांश प्रसिद्ध निर्देशकों/संगीतकार और अन्य तकनीशियनों को उनकी रचनात्मक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड 2023 भोजपुरी दर्शकों को हमेशा के लिए आकर्षित करने वाला एक चमकदार कार्निवल है। 3 साल बाद एंटरटेनमेंट के ट्रिपल डोज के साथ इस अवॉर्ड शो के तीसरे संस्करण के साथ वापस आया और सबों के दिल पर छा गया । यह हमारे देश का सबसे बड़ा भोजपुरी सिने अवार्ड्स इवेंट है, जहां इस वर्ष कई श्रेणियों में पुरस्कारों के साथ-साथ फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर नृत्य का प्रदर्शन देखने को मिला।
पुरस्कार विजेता
1) बेस्ट एडिटर – जितेंद्र सिंह जीतू फिल्म डोली सजा के रखना
3) बेस्ट आर्ट डायरेक्टर – नजीर शेख की फिल्म ससुरा बड़ा सतावेला
4) बेस्ट एक्शन डायरेक्टर – हीरा यादव फिल्म आशिकी
5) बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर – विद्या विशु मौर्य फिल्म ससुरा बड़ा सतावेला
6) बेस्ट कोरियोग्राफर – कानू मुखर्जी की फिल्म दीदिया के देवर दिल ले गईल
7) बेस्ट सिनेमैटोग्राफर – आर आर प्रिंस फिल्म बोल राधा बोल
8) सर्वश्रेष्ठ गीत लेखक – स्वर्गीय श्याम देहाती फिल्म आशिकी गीत अपना दिल के तू दे दा तलाशी
9) बेस्ट सिंगर फीमेल – प्रियंका सिंह फिल्म डोली सजा के रखना पिया जी की मुस्कान गाना
10) सर्वश्रेष्ठ गायक पुरुष – खेसारी लाल यादव फिल्म आशिकी गीत अपना दिल के तू दे दा तलाशी
12) सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – मधुकर आनंद फिल्म दीदिया के देवर दिल ले गेल
13) हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – संजय वर्मा फिल्म बोल राधा बोल
14) नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – देव सिंह फिल्म जय शंभु
15) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – संजय पांडेय फिल्म ससुरा बड़ा सतावेला
16) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – अनारा गुप्ता फिल्म मुझे कुछ कहना है
16) सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार – अदिति मिश्रा फिल्म लाडो
18) सर्वश्रेष्ठ कहानीकार – मनोज कुशवाहा फिल्म बोल राधा बोल
19) बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस – गरिमा दीक्षित फिल्म दीदिया के देवर दिल ले गेल
20) बेस्ट म्यूजिक कंपनी – वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स रत्नाकर कुमार
21) भोजपुरी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ वितरक – निशांत उज्जवल रेणु विजय फिल्म्स
22) दंगल प्ले बेस्ट एक्टर व्यूअर चॉइस – प्रदीप पाण्डेय चिंटू फिल्म ससुरा बड़ा सतावेला
25) दंगल प्ले बेस्ट एक्ट्रेस व्यूअर च्वाइस – काजल राघवानी फिल्म ससुरा बड़ा सतावेला
26) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समीक्षक की पसंद – दिनेश लाल यादव फिल्म नच बैजू नाच
28) बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस – अंजना सिंह फिल्म हमार साभिमान
30) सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक की पसंद – नच बैजू नच
31) लाइफ टाइम अचीवमेंट – कुणाल सिंह
32) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आम्रपाली दुबे फिल्म आशिकी
34) बेस्ट एक्टर- खेसारी लाल यादव फिल्म बोल राधा बोल
36) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – राजकुमार आर पांडेय फिल्म ससुरा बड़ा सतावेला
37) सर्वश्रेष्ठ फिल्म बोल राधा बोल