Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

हिट मशीन खेसारीलाल यादव के होली स्पेशल सॉन्ग ‘गाल में गुलाल’ने मचाया धमाल

राष्ट्रीय
/
February 7, 2023

वैसे तो अभी मार्च का महीना भी नहीं आया, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में होली की धूम अभी से देखने को मिल रही है। भोजपुरी में एक से बढ़कर एक होली गीत रिलीज किए जा रहे हैं, ताकि इस बार फागुन में होली का नया रंग लोगों पर चढ़े। इस कोशिश में भोजपुरी के हिट मशीन और सुपर स्टार सिंगर – एक्टर खेसारीलाल यादव का नया गाना रिलीज हो गया, जो धमाल मचा रहा है। खेसारीलाल यादव का यह गाना है -‘गाल’ में गुलाल, जिसे आज ARG Film के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गाने पर आ रहे कमेंट्स से प्रतीत होता है कि खेसारी के फैंस अभी से ही होली के रंग में सराबोर होने लगे हैं।

लिंक : https://youtu.be/5VuGG2rGiQ4

खेसारीलाल यादव ने होली स्पेशल सॉन्ग ‘गाल में गुलाल’ को नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नीलू शंकर सिंह, खेसारीलाल यादव के साथ होली खेलती दिखाई दे रही हैं। गाने का थीम एक शैतान देवर और भाभी के बीच होली के दिनों में हंसी ठिठोली है। ऐसे प्रसंग अक्सर भोजपुरी के लोकगीतों में देखने को मिलते हैं और होली गीतों में भी इसकी झलक बखूबी मिलती है। उसे हमने अपने इस गाने में नए अंदाज से पिरोया है और अब यह गाना आप सबों के सामने है। ये कहना है खेसारीलाल यादव का। उन्होंने कहा कि यह गाना सभी ऑडियन्स के लिए होली का तोहफा है। इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए।

गौरतलब है कि गाना ‘गाल में गुलाल’का मजेदार वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही इस गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस गाने का लिरिक्स पवन पांडेय और राहुल यादव ने तैयार किया है। म्यूजिक दीपक दिलकश का है। अरैन्जर पवन यादव हैं। कोरियोग्राफर टीम लकी विश्वकर्मा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

पिछला केयर्न आयल ऐंड गैस ने उत्तरदायी ऊर्जा रूपांतरण का संकल्प लिया अगला वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने 2023-24 वियतनाम-भारत अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन किया

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress