Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

कल्लू ने बना दिया माहौल, होली गाना ‘भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ में खूब उड़ाया रंग और गुलाल

राष्ट्रीय
/
February 7, 2023

फाल्गुन मास की पूर्णिमा में भले अभी वक्त है, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंग – गुलाल उड़ाना शुरू हो गया है। युवा दिलों की धकड़न काहे जाने वाले सिंगर – एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी इसमें पीछे नहीं हैं, उन्होंने तो अपने गाने से माहौल ही बना दिया है। उनका होली गाना’भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है और रिलीज होने के साथ ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया। गाने को महज 24 घंटे से भी कम समय में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी म्यूजिक में खूबसूरत आवाज की मलिका शिल्पी राज के प्ले बैक सिंगिंग कमाल की है। दोनों की आवाज का जादू और रंगों की खुमारी ने होली का माहौल बना दिया है।

लिंक : https://youtu.be/j9_d3UdN4Uc

सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज इस धमेकदार गाने को लेकर चैनल के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना ‘भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ देवर भाभी के रिश्ते और नोंक झोंक पर बेस्ड खूबसूरत होली गीत है। इसका प्रस्तुतीकरण सारेगामा के स्टाइल में हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। होली में सारेगामा के म्यूजिक के साथ ऑडियन्स इस बार अपनी होली को रंगीन और हसीन बना सकते हैं, इसकी कोशिशों में हम ये गाना लेकर आए हैं और आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आएंगे। वहीं अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि गाना इतना मजेदार है, जो भी इसे सुनेगा, खुद को झूमने से रोक नहीं सकेगा। यह मेरा अब तक का सबसे बेस्ट होली गीत है। इसे इस गाने को देखने – सुनने के बाद भांग और लस्सी को कोई जरूरत नहीं होगी।

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के साथ इस गाने में शोख हसीना श्वेता म्हारा नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती, कल्लू की ठिठोली और बेहतरीन म्यूजिक ने इस गाने को सुपर से भी ऊपर बना दिया है। भले इस गाने में श्वेता, कल्लू की भाभी बनी हैं, लेकिन दोनों की केमेस्ट्री आकर्षण पैदा करने वाली है। कुल मिलाकर कहें तो इस गाने ने अभी से ही होली का माहौल बना दिया है। इस गाने के राइटर आशुतोष तिवारी हैं। म्यूजिक शुभम राज (SBR) ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी महेश वेंकट हैं।

पिछला Reliance Jio and GSMA roll out a nationwide Digital Skills Program अगला JIO LAUNCHES TRUE 5G IN 10 MORE CITIES TAKING THE BENEFITS OF TRUE 5G TO 236 CITIES ACROSS THE NATION

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress