Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

क्या अक्षरा सिंह के हाथ भी होंगे पीले, उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीर ने बढ़ाया सस्पेंस

राष्ट्रीय
/
January 29, 2023

भोजपुरी की सुपर हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह को आपने अक्सर शादी के सवाल को हँसकर टालते देखा होगा, लेकिन आज उनकी जो एक फोटो वायरल हुए हैं, उसने एक सस्पेंस क्रियेट कर दिया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंद अकेला कल्लू की की तरह अक्षरा सिंह भी अब रियल लाइफ में शादी करने वाली हैं। उनके भी हाथ जल्द पीले होने वाले हैं। हालांकि अक्षरा सिंह यह उनके परिवार की ओर से इस तरह की कोई ऑफिसियल बात सामने नहीं आई है, लेकिन उनके पीआरओ रंजन सिन्हा द्वारा अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी का एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसके कैप्शन का एक वर्ड ‘इशारा’ ने उनके लाखों चाहने वालों की धड़कन बढ़ा दी है।

लिंक : https://www.instagram.com/p/Cn9eNANIPTh/?igshid=NjcyZGVjMzk%3D

अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपनी अदाओं और गायिकी के दम पर इंडस्ट्री में राज करती हैं। वे अक्सर फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस के बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चे में रहती है। कई इंटरव्यू में उनसे शादी को लेकर सवाल किये गए हैं, लेकिन हर बार वे हंस कर टालती नजर आई हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि अक्षरा सिंह भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी बैचलर पार्टी की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें उन्हें दोस्तों के साथ फुल पार्टी मूड में देखा जा सकता है और वो चिल करते हुए नजर आ रही हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

हालांकि, अभी शादी और इसकी तारीख को लेकर ऑफिशियली कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि राज से पर्दा 31 जनवरी को उठेगा। 31 जनवरी के दिन ही ये पता चल पाएगा कि क्या सच में अक्षरा सिंह के हाथ इस साल पीले होंगे या फिर इसमें भी कोई ट्विस्ट है। या फिर उन्हें अपना परफेक्ट मैच मिल गया है। 31 जनवरी तक इस सवालों के जवाब के लिए इंतजार करना होगा। उस दिन सबको सबकुछ पता चल जाएगा कि आखिर मांजरा क्या है अक्षरा के इस वायरल तस्वीर का?

पिछला महिला सशक्तिकरण की मिसाल अक्षरा सिंह लेकर आ रही हैं ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ अगला रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी गाना ‘जवारा आबे हमर पारा’, दर्शकों ने की जमकर तारीफ

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress