Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

लगातार दूसरे साल रंजन सिन्हा को मिला बेस्ट पीआरओ का अवार्ड

राष्ट्रीय
/
January 5, 2023

साल 2022 के बाद 2023 में भी सरस सलिल ने रंजन सिन्हा को चुना बेस्ट पीआरओ

भोजपुरी सिनेमा में उत्कृष्ट जनसंपर्क और अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए एक बार फिर से रंजन सिन्हा को दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2023 में बेस्ट पीआरओ का अवार्ड दिया गया। रंजन सिन्हा को यह अवार्ड पिछले साल 2022 में भी पत्रिका सरस सलिल के द्वारा दिया गया था। रंजन सिन्हा ने अब तक 500 से अधिक फिल्मों के लिए जनसंपर्क का कार्य कुशलता और सफलतापूर्वक किया है। यह साल भी उनके लिए बेहद खास रहने वाला है, जहां उनके पास कई बड़े बैनर और निर्माता निर्देशकों की फिल्म होगी। इतना ही नहीं, रंजन सिन्हा मौजूदा दौर में कई बड़े म्यूजिक चैनल के पीआर का भी काम कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके इसी योगदान को ध्यान में रखकर भोजपुरी सिने अवार्ड में उन्हें बेस्ट पीआरओ के अवार्ड से नवाजा भी गया है।

लगातार दूसरे साल भोजपुरी सिने अवार्ड में बेस्ट पीआरओ का अवार्ड पाकर रंजन सिन्हा बेहद खुश हैं। उन्हें अपने इस सम्मान का क्रेडिट फिल्म के निर्माता और निर्देशकों को दिया और कहा कि ‘नए साल का पहला अवार्ड उन तमाम निर्माता निर्देशको के नाम, जिन्होंने मुझ पर भरोसा कर अपनी फिल्मों के प्रचार प्रसार का जिम्मा मुझे दिया।उसी भरोसे का ही परिणाम है ये अवार्ड। धन्यवाद दिल्ली प्रेस,सरस सलिल परिवार।’ रंजन ने हमेशा अपने काम को प्राथमिकता दी है और उसे सफलता से अंजाम तक भी पहुंचाया है। इंडस्ट्री में यही उनकी पहचान है जिस वजह से मेकर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स में बतौर पी आर ओ साइन करना पसंद करते हैं।

बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड छोटे से गांव बिरना लखन सेन से निकलकर ख्वाबों की नगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाने वाले रंजन सिन्हा आज एक पीआर प्रोफेशनल ब्रांड बन गए हैं। सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी हो या मेगा स्टार रवि किशन या फिर सक्सेस मशीन खेसारी लाल यादव, पावर स्टार पवन सिंह, सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू, स्टनिंग ब्यूटी अक्षरा सिंह, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे से लेकर नए जेनरेशन के कलाकारों के भी वे पसंदीदा पीआरओ है। रंजन सिन्हा भोजपुरी पीआर इंडस्ट्री में पिछले 18 सालों से लगातार जनसंपर्क का काम कर रहे हैं और लोगों का भरोसा भी अपने गुणवत्तापूर्ण कार्य से जीते रहे हैं। इसलिए इन्हें सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवॉर्ड के अलावा भी कई सारे अवार्ड मिले हैं जो इस बात को पुख्ता करते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में रंजन सिन्हा के पीआर स्केल का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

रंजन सिन्हा फिल्म के अलावा अपने प्रदेश बिहार में दूसरे राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी जनसंपर्क का कार्य करते नजर आ जाते हैं। यही वजह है कि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित प्रकाश पर्व पटना फिल्म फेस्टिवल पटना शॉर्ट रीजनल फिल्म फेस्टिवल गांधी पैनोरमा फिल्म फेस्टिवल बिहार का सम्मान समारोह बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव महिला स्वास्थ्य पर आधारित नेशनल बॉक्सकॉन कांफ्रेंस साथ – साथ अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए भी पीआर का कार्य सफलतापूर्वक कर मिशाल पेश किया है।।

पिछला सेहत के लिए वरदान है बाजरा अगला Hamdard signs agreement with Reliance MET City to build Hamdard Food Park Cluster (HFPC) at Jhajjar, Haryana

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress