Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

अरविंद अकेला कल्लू ने श्वेता म्हारा के साथ नए साल की शुरुआत की ‘झाल’ बजाकर

राष्ट्रीय
/
January 3, 2023

साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और हर जगह जश्न का माहौल है। इसी बीच भोजपुरी सिने जगत में युवा दिलों की धड़कन के रूप में पहचाने वाले सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने भी अपने नए साल की शुरुआत झाल बजाकर की है। इसमें उनका साथ भोजपुरी के स्टनिंग न्यू कमर श्वेता म्हारा ने निभाया है और अब यह यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता म्हारा स्टारर भोजपुरी गाना झाल की, जो नए साल में दूसरे ही दिन रिलीज हुआ और दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गया है।

लिंक : https://youtu.be/B4-Sja41gqo

कल्लू का यह गाना साल 2022 में एक से बढ़कर एक शानदार चार्टबस्टर गाना देने वाली म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह टॉप 20 में ट्रेंड भी करने लगा है। गाना पार्टी जोनर का है, जिसकी धुन पर लोगों के पैर खुद-ब-खुद थिरकने लग रहे हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी की खूबसूरत आवाज शिल्पी राज के साथ रिकॉर्ड किया है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। अगर देखा जाए तो सारेगामा हम भोजपुरी में इस गाने के जरिए अपने उस फॉर्म को बरकरार रखा है जिसमें उसने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक शानदार चार्टबस्टर गाने दिए हैं।

इस बाबत सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि साल कोई भी हो हम अपने चैनल से रिलीज होने वाले गानों की गुणवत्ता और क्लास में कोई कटौती नहीं करने वाले। भोजपुरी के दर्शकों का जो विश्वास हम पर बना है। हम उसी के तहत आगे भी एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने लेकर आते रहेंगे। हमारी सोच भोजपुरी को उन्नति के शिखर पर ले जाने की है, जिस दिशा में हम काम भी कर रहे हैं। तभी हम बड़े से बड़े कलाकारों के साथ साथ सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को भी अपने चैनल से प्रतिभा को दुनिया के सामने रखने का मौका दे रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि झाल साल का पहला हिट गाना बनने जा रहा है इसके लिए भोजपुरी की आवाम को प्रणाम।

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का साल 2023 में यह पहला गाना है, जिसका लिरिक्स जाहिद अख्तर ने बनाया है। इस गाने की खूबसूरत म्यूजिक को शुभम राज ने सजाया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।

पिछला जैन तीर्थ के अस्तित्व एवं अस्मिता से खिलवाड़ क्यों? अगला पारिवारिक रिश्तों पर बनी भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी तेरे नाम की’ का फर्स्ट लुक आउट

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress