Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

नॉन स्टॉप मनोरंजन वाला शो ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ दिखेगा फिलमची भोजपुरी पर

राष्ट्रीय
/
December 31, 2022

भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय टीवी चैनल फिलमची टीवी पर नॉन स्टॉप मनोरंजन वाला एक नया शो आज से शुरू होने वाला है। इस शो का नाम ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ है, जिसमें भोजपुरी के दिग्गज नाम मनोज टाइगर और सतीश वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे फिलमची चैनल पर प्रसारित होगा।

आज इसकी जानकारी फिलमची चैनल के वाइस प्रेसीडेंट राजीव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ एक शानदार कॉमेडी वाला शो है, जो भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन की दुनिया का अलग अंदाज में सैर कराएंगी। यह शो सर्दी में हंसी की गर्मी दिलाने वाला है। इसमें धारावाहिक निमकी मुखिया से प्रसिद्ध हुई कलाकार भूमिका गौरांग निभा रही हैं चटनी का किरदार, तो भोजपुरी के बताशा चाचा मनोज टाइगर निभाएंगे लिट्टी का किरदार। जबकि सतीश वर्मा बनेगें चोखा। इसके अलावा इस शो में अवधेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, महेश आचार्य आदि कई फेमस चेहरे भी दिखने वाले हैं।

‘लिट्टी चोखा और चटनी’ को लेकर राजीव मिश्रा ने आगे कहा कि यह एक पारिवारिक शो है। नए साल में यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहद खास शो होने वाला है। नए साल में शुरू होने वाला यह शो अपने आप में बेहद खास है। इस शो की खास बात यह होगी कि इसमें बिहार – यूपी के अलग – अलग विषयों को लेकर व्यंग कलात्मक अंदाज में दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलेगा। इसमें आम आदमी के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा, जिसमें जोरदार ठहाके वाली हंसी का तड़का भी लगेगा।

उन्होंने कहा कि शो ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ भोजपुरी टीवी इंडस्ट्री का अलग तरह का शो होगा। यह अनोखा शो दर्शकों को पसंद आएगा, जिसके लिए हमने बेहद प्रयास भी किए हैं। मुझे लगता है कि हमारा यह शो दर्शकों को फिल्मों से ज्यादा मनोरंजन देने वाला है। यानी सोमवार से शुक्रवार तक भोजपुरी और फिलमची टीवी देखने वाले दर्शक शाम साढ़े 5 बजे का टाइम सुरक्षित कर लीजिए, क्योंकि मनोरंजन का धमाल ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ प्रसारित होने को है तैयार।

पिछला ’छपरा के नचनिया’ के साथ गुंजन सिंह नए साल में मचाएंगे धमाल, तैयारी हुई पूरी अगला साल के अंत में राकेश मिश्रा का एक और धमाकेदार गाना ‘राजा जी मुआईये देबS का’ हुआ वायरल

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress