Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

आज का राशिफल व पंचांग : 06 सितम्बर, 2025, शनिवार

दिनमान
/
September 5, 2025
आज और कल का दिन खास
06 सितम्बर 2025 : मुस्लिम धर्मावलंबी आज मनाएंगे बारहवफात पर्व।
06 सितम्बर 2025 : अनंत चतुर्दशी आज।
06 सितम्बर 2025 : गणेश महोत्सव आज होगा पूर्ण।
06 सितम्बर 2025 : कर्दली व्रत पूजन आज।
06 सितम्बर 2025 : रंभारोपण आज।
06 सितम्बर 2025 : पंचक आज से होगा प्रारम्भ।
06 सितम्बर 2025 : श्री गणेश मूर्ति विसर्जन आज।
07 सितम्बर 2025 : पूर्णिमा व्रत कल।
07 सितम्बर 2025 : महालय श्राद्ध कल।
07 सितम्बर 2025 : पूर्णिमा का श्राद्ध कल।
07 सितम्बर 2025 : खग्रास चन्द्रग्रहण कल।
07 सितम्बर 2025 : भागवत सप्ताह की पूर्णाहुति कल।
07 सितम्बर 2025 : प्रौष्ठपदी का श्राद्ध कल।
आज का राशिफल
*****************
06 सितम्बर, 2025, शनिवार
====================
मेष राशि : अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश- कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।
वृषभ राशि : वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
मिथुन राशि : संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि : व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
सिंह राशि : आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
कन्या राशि : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
तुला राशि : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
वृश्चिक राशि : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु राशि : क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
मकर राशि : आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कुम्भ राशि : जो करना चाहें वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन राशि : कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा।
आज का पंचांग
==========
06 सितम्बर 2025, शनिवार
*******************
तिथि  चतुर्दशी    01:43 AM
नक्षत्र    धनिष्ठा   10:56 PM
करण      गर,     02:33 PM,
                        अगले दिन
         वणिज     01:43 AM
पक्ष      शुक्ल
योग   अतिगंड   11:52 AM
वार      शनिवार
सूर्योदय          06:01 AM
सूर्यास्त           06:37 PM
चन्द्रमा  मकर  11:22 AM
राहुकाल  09:10 – 10:44 AM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत  1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत      भाद्रपद
मास पूर्णिमांत   भाद्रपद
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:54 – 12:44 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
पिछला सैमसंग ने लॉन्च किया M9: एआई-पावर्ड 4K क्‍यूडी-ओएलईडी स्मार्ट मॉनिटर जो काम, स्ट्रीमिंग और गेमिंग को बनाता है आसान अगला क्या सुरेश कासलीवाल फिर राजनीति में प्रवेश करेंगे?

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • जीएसटी में सुधार का आमजन को मिले लाभ – जिला कलक्टर
  • अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली बैठक
  • शहरी सेवा शिविर
  • जर्जर भवन का उपयोग तुरंत बंद करें, सफाई सुधारें, वर्कशॉप को स्थानांतरित करें- देवनानी
  • *श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत सांस्कृतिक संध्या सम्पन*

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress