Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय

अजमेर
/
January 28, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का श्री रसिक रंग महोत्सव फाग महोत्सव 1 मार्च को
वृन्दावन के संत कुंज बिहारी दास जी देंगे भजनों की प्रस्तुति, सामूहिक घूमर नृत्य का भी होगा आयोजन
बधिर विद्यालय के बाल मेले में वैश्य समाज लगाएगा स्टॉल
महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार हेतु उथमानी एस्प्रेसो विराट प्रदर्शनी एवं सेल का होगा आयोजन

अजमेर, 28 आयोजन/ अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की कोर ग्रुप की अति आवश्यक बैठक संस्था के जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया की अध्यक्षता में जयपुर रोड स्थित होटल के.सी. इन में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के भावी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के पावन अवसर पर श्री रसिक रंग महोत्सव एवं फाग महोत्सव का आयोजन 1 मार्च को विद्यासागर तपोस्थली, वैशाली नगर, अजमेर में किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रज रसिक, वृन्दावन के संत कुंज बिहारी दास जी आमंत्रित होंगे, जो अपनी सुमधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही संस्था की महिला शाखा द्वारा राजस्थानी सामूहिक घूमर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी। बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
इसके अतिरिक्त आगामी 31 जनवरी शनिवार को बधिर विद्यालय, वैशाली नगर में लगने वाले बाल मेले में वैश्य समाज की ओर से खाद्य सामग्री की स्टॉल भी लगायी जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा महिला एवं लघु उद्यमियों को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘उथमानी एस्प्रेसो’ विराट प्रदर्शनी एवं सेल का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में संस्था के जिला अध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, प्रदीप जैन पाटनी, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, शैलेंद्र अग्रवाल, गिरधारीलाल मंगल, महेंद्र गुप्ता, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, मनीष खंडेलवाल, दिलीप गुप्ता और हिमांशु खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
 9829793705

पिछला पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि अगला विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress