Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

राजस्थान के विद्यार्थियों ने जाना ग्रीन ग्रोथ का महत्व, प्रतियोगिता का हुआ समापन

अजमेर
/
January 18, 2026

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत,

विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना व नवाचार की भावना हुई सशक्त

अजमेर, 18 जनवरी। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति के तहत राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सतत विकास एवं ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता 2025-26 का समापन रविवार को गरिमामय समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ रहे। अतिथियों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बोर्ड सचिव श्री राठौड़ ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सतत विकास लक्ष्यों, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार तथा कौशल आधारित सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकेगा।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में निबंध प्रतियोगिता में बारां की भूमिका नागर ने प्रथम, ब्यावर की दिया शर्मा ने द्वितीय तथा सिरोही के दशरथ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की हिमांशी मकवाना प्रथम, दौसा की संजना महावर द्वितीय एवं चूरु की ललिता राठौड़ तृतीय स्थान पर रहीं। आशु भाषण प्रतियोगिता में झुंझुनूं की ईशा शर्मा प्रथम, फलौदी की कृष्णा व्यास द्वितीय तथा कोटा की सानवी कसेरा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के परमेश्वर प्रजापत ने प्रथम, बारा के अजय बैरवा ने द्वितीय तथा बांसवाड़ा के कल्प जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 51 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर 31 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान पर 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि उनके खातों में स्थानांतरित की गई। इसके अतिरिक्त सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित प्रदर्शनी में राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सावित्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रदर्शनी सतत विकास लक्ष्य 3 गुड हेल्थ एवं वेल बीइंग से संबंधित थी। इसकी प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक सुश्री अनुपमा दोसाया एवं श्रीमती सुषमा अग्रवाल थी। प्रतियोगिता के कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सहायक निदेशक श्री अरुण जोशी, सहायक लेखा अधिकारी श्री अर्जुन लाल एवं श्री अजय बंसल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में राजकीय सावित्री बालिका विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कविता अजवानी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को समझने की दिशा में एक सशक्त मंच सिद्ध हुई है।

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगनारायण व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती उषा कच्छावा, निदेशक शैक्षणिक श्रीमती दर्शना शर्मा, श्री दिनेश कुमार ओझा, श्री हरीश बेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पिछला राज्यपाल बागडे ने किया साईं मंदिर का शुभारम्भ अगला आज का राशिफल व पंचांग : 19 जनवरी, 2026, सोमवार

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress