Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाई मास्ट लाइट का किया लोकार्पण

अजमेर
/
September 7, 2025

अजमेर, 7 सितम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा स्थापित हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया। ये हाई मास्ट लाइटें वरूण सागर रोड़़ स्थित टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, घाटी वाले बालाजी मंदिर परिसर, रामप्रसाद घाट तथा सावित्री चौराहा पर लगाई गई हैं।

     श्री देवनानी ने कहा कि इन हाई मास्ट लाइटों की स्थापना से क्षेत्रवासियों को रात्रिकालीन समय में बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा तथा यातायात और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर समुचित प्रकाश सुविधा प्रदान होने के साथ स्थानीय सुरक्षा और सौंदर्य को भी बढ़ावा मिलेगा।

     उन्होंने घाटी वाले बालाजी मंदिर परिसर में लाइट का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह कार्य उनके लिए आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने श्रद्धाभाव व्यक्त करते हुए कहा कि बालाजी महाराज के चरणों में उनका अटूट विश्वास है और ऎसे में धार्मिक आयोजनों में वातावरण और अधिक सुदृढ़ होता है।

पिछला दोशी, शाह, घोड़ावत, जैन और लोढ़ा को इस साल का ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’ अगला जिला कलक्टर ने अधिकारियों के साथ किया शहर का दौरा

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • रेलवे अस्पताल में फायर पंप हाउस की स्थापना
  • विराट हिंदू सम्मेलन : कलश यात्रा एवं वाहन रैली 1 फ़रवरी को
  • अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय
  • पूनम चौधरी को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि
  • USES Foundation द्वारा रक्तदान ड्राइव एवं नि:शुल्क दंत, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress