Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

सदगुरू बाबा ईसरदास साहिब जी का शताब्दी वर्सी महोत्सव

अजमेर
/
December 21, 2024

राष्ट्रभाषा हिन्दी में श्री रामकथा, रामलीला, धर्मसंसद सहित कई धार्मिक आयोजन
7 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक अजयनगर आश्रम पर होंगे सभी कार्यक्रम
अजमेर 21 दिसम्बर- अजयनगर स्थित ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में श्री सदगुरू बाबा ईसरदास साहिब जी की पुण्य शताब्दी महामहोत्सव  के अवसर पर 7 जनवरी से 13 जनवरी तक विशाल आयोजन होगें। 7 से 11 जनवरी तक श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ व रामलीला का मंचन राष्ट्रभाषा हिन्दी में होगा। 11 व 12 जनवरी को देश भर से आये संत महात्माओं का धर्म संसद व संत दर्शन के साथ 13 जनवरी को यज्ञ अनुष्ठान, संत आर्शीवाद, समाधि पूजन, आरती प्रार्थना, पल्लव का  आयोजन किया जायेगा।
श्री राम कथा: आश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन ने जानकारी देते हुये बताया कि 7 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक दोपहर 2 बजे से सांय 5.30 बजे तक रहेगा जिसमें विश्वविख्यात व्यासपीठ पर विराजकर मध्यप्रदेश जबलपुर सेश्री स्वामी अशोकानन्द जी महाराज के मुर्खाबिन्ध से श्रीराम कथा अमृत महोत्सव एवं दिव्य ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।
रामलीला: गौतम सांई ने बताया कि 7 जनवरी से 11 जनवरी तक सांय 8 बजे से 10 बजे तक उतरप्रदेश वृन्दावन से श्री करणामयी रामलीला मण्डल द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा।
धर्म संसद व संत दर्शन: महामण्डलेश्वर हंसराम उदसीन के नेतृत्व मंे धर्म संसद व संत दर्शन का आयोजन 11 जनवरी सांय 5 बजे से 8 बजे तक व 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक देश के सैकडों संतों उपस्थिति में सम्पन्न होगा जिसमें कई विषयों पर चर्चा कर क्रियांन्वित लाने पर प्रस्ताव पारित किये जायेगें।
यज्ञ, आर्शीवाद, समाधि पूजन, आरती, प्रार्थना, पल्लव
श्री सद्गुरू स्वामी ईसरदास जी के शताब्दी निर्वाण महोत्सव के अवसर पर 13 जनवरी को प्रातः  9 बजे यज्ञ अनुष्ठाान पूर्णाहूति, प्रातः 10 बजे से संतो का आर्शीवाद,प्रसादी, सांय 5 बजे समाधि पूजन व आरती, रात्रि 9 बजे पल्लव प्रार्थना के साथ उत्सव का विश्राम किया जायेगा।
शोभा यात्रा
महोत्सव का शुभारंभ 7 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से कलश व शोभा यात्रा संत महात्माओं की उपस्थिति में अजयनगर स्थित श्री हनुमान मन्दिर से प्रारम्भ होकर अजयनगर के विभिन्न मार्गों से निकलकर हिलटॉप स्थित ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम पर पहुंचेगी।
कोर कमेटी का गठन: सफल आयोजन के लिये कोर कमेटी का गठन किया गया जिसमे कवंलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, मोहन लालवाणी, लालचन्द मोतियाणी, शंकर सबनाणी, कन्हैयालाल खानचंदाणी, नरेन्द्र बसराणी, घनश्याम आडवाणी, वर्षा बादलाणी, रिया ज्ञानाणी, वीना बदलाणी को जिम्मेदारी दी गई है।
इस संदर्भ में आज कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया जिसमें आश्रम के संतो के साथ श्रीराम विश्वधाम के महन्त अर्जुनदास, तुलसी किशन धाम के स्वामी ईसरदास, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास के साथ बैठक में हरिकिशन टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी, भीष्म मोदियाणी, महेश टेकचंदाणी, खूबचन्द भागचंदाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, अजीत पमनाणी, रमेश मूलचंदाणी, राजेश किशनाणी, महेश ईसराणी, राम बालवाणी, नारायणदास पारवाणी, दीपक बालाणी, रमेश कलयाणी, कुमकुम छतवाणी, शॉता भिरयाणी, के.टी. वाधवाणी, हरीश मोदियाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
  सन्त गौतम,
मो. 9636674979

पिछला केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे अगला वर्द्धमान महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress