Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

रैगर समाज द्वारा श्री कृष्ण भगवान की रेवाडी (शोभा यात्रा) धूमधाम से निकाली गई, जगह जगह किया भव्य स्वागत

अजमेर
/
September 5, 2025

अजमेर 03 सितम्बर 2025 –  सर्व श्री रैगरान पंचायत चारो बारी अजमेर द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी आज बुधवार को रैगर समाज द्वारा श्री कृष्ण भगवान की रेवाड़ी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं, बच्चो व समाज बन्धुओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष अरविन्द धौलखेड़िया ने बताया कि इस मौके पर पंचायत के सभी पदाधिकारी व समाज के गणमान्य नागरिको, माताओं व बहनों व समाज बन्धुओं द्वारा श्री कृष्ण भगवान की रेवाड़ी (षोभा यात्रा) डिग्गी रैगरान विष्णु मंदिर से 4ः00 बजे प्रारम्भ की गई जहॉ श्री कृष्ण भगवान की रेवाड़ी शोभा यात्रा शुभारभ किया जिसमें श्री कृष्ण भगवान को पालकी में बैठाकर डिग्गी बजार से कपड़ा बाजार, घसेटी बाजार, नला बाजार, दरगाह बाजार, गंज घाटी होती हुए लव-कुष गार्डन पर ढोल-ढमाको के साथ नाचते गाते पहंुची जहॉं भगवान कृष्ण को स्नान कराया गया तत्पष्चात् श्री कृष्णा भगवान की आरती उतारी गई। आरती के पश्चात् शोभा यात्रा पुनः आगरा गेट, नया बाजार, खजाना गली, नला बाजार, घसेटी बाजार होते हुए डिग्गी बाजार रैगरान विष्णु मन्दिर पर सम्पन्न हुई जहां पर सभी समाज बन्धुओं, माता-बहनो ने भगवान का आर्षीवाद प्राप्त किया। शोभा यात्रा के दरगाह बाजारन पहंुचने पर खादिमों द्वारा शोभायात्रा का जोरदार स्वागत कर मिसाल कायम की, इसी तरह रेवाड़ी शोभयात्रा का जगह-जगह व्यापारिक संगठनो द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगो को पानी, शर्बत, आईसक्रिम वितरित किया गया। समाज बन्धुओं ने जोष व उमंग के साथ यात्रा में भाग लिया।
शोभायात्रा में अध्यक्ष अरविन्द धौलखेडिया, मदनलाल खेतावत, नाथूलाल सवासिया, प्रेमराज कसोटिया, गुलाबचंद दोलिया, हरी चोमिया, घनश्याम मुनोत, महिला अध्यक्ष सन्तोष बालोटिया, धापू देवी बालोटिया, लक्ष्मी धोलखेडिया, शंकर रेड़िया, ओम प्रकाश सुनारीवाल, कैलाश रेडिया, पवन सवासिया, पूर्व पार्षद अनिल सवासियां, फूलचंद सुकरिया, दुर्गेश ओजवानी, हेमन्त पटेल, सुरेश खेतावत, हेमन्त ओज़वानी, सन्नी गहलोत, नाथू सिंघारिया, नवीन धर्मावत, लक्ष्य धोलखेड़िया, फाल्गुनी धोलखेड़िया, लक्की रेडिया, महादेव रिठड़िया, रतननाथ, राकेशनाथ, मन्दिर पुजारी मुकेश भण्डारी, रामचंद्र हिनुनिया, ओम प्रकाश नोगिया, देवेंद्र गोस्वामी, चंदू सुकरिया व समस्त रैगर समाज बन्धुओं ने शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रेवाड़ी यात्रा को सफल बनाया।

 भवदीय
    अरविन्द धौलखेडिया
    अध्यक्ष
    मो. 9314667613

पिछला सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण की शुरूआत अगला शोध कार्यों के लिए रामदेव कालेल को मिला सम्मान पत्र

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • ऊंची होगी केसरबाग व ब्रह्मपुरी पुलिया, गहरा होगा नाला
  • विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ
  • आज का राशिफल व पंचांग : 29 दिसम्बर, 2025, सोमवार
  • पटना में भव्य न्यू ईयर बैश: होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में 2025 को विदाई
  • भव्य न्यू ईयर पार्टी “कार्निवल फेस्टिवल” से करें नए साल का स्वागत, साथ होंगी मशहूर अभिनेत्री शुभी शर्मा

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2026 • Built with GeneratePress