Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा अवस्थी के रोमांस ने लगाई “चिंगारी”, फोटो हुआ वायरल

राष्ट्रीय
/
May 20, 2023

फिटनेस आइकान के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत और खूबसूरत अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी इन दिनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, जिसने इंडस्ट्री में “चिंगारी” लगा दिया है। इसके बाद से ही विक्रांत और आकांक्षा का फोटो तेजी वायरल हो रहा है। दोनों उत्तर प्रदेश की वादियों में कभी वे एक दूसरे के बाहों में तो कभी विक्रांत – आकांक्षा को फूल देते नजर आ रहे हैं। दोनों के फैंस को भी उनकी जोड़ी पसंद आ रही है।

वैसे आपको पता दें कि विक्रांत और आकांक्षा के ये वायरल फोटोज उनकी अपकमिंग फिल्म “चिंगारी” के सेट की है, जिसकी शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश में चल रही है। इस फिल्म में विक्रांत और आकांक्षा एक दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि शूट के दौरान दोनों की केमेस्ट्री सेट पर लोगों को लुभा रही है। विक्रांत और आकांक्षा की साथ में यह पहली फिल्म है। विक्रांत अब तक भोजपुरी के साथ हिंदी व टीवी के कई चर्चित धारावाहिक के साथ वेब सीरीज भी कर चुके हैं, तो आकांक्षा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपर हिट फिल्म से की थी और उसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों एक दूसरे के साथ पहली बार फिल्म भले कर रहे हैं, लेकिन दोनों की केमेस्ट्री के चर्चे अभी से ही शुरू हो गए हैं।

वहीं, इन वायरल तस्वीरों को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि “चिंगारी” मेरी महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म की कहानी बेहद खास होने वाली है। उसकी चर्चा अभी नहीं कर सकते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि हमारी फिल्म आपके भी दिलों में चिंगारी लगाने वाली होगी। फिलहाल हम सभी अपने किरदार पर फोकस कर रहे हैं। आकांक्षा के साथ काम करने में सहजता महसूस होती है। वे इंडस्ट्री की काबिल अभिनेत्री हैं। उम्मीद है दर्शकों को भी हमारी केमेस्ट्री खूब भाने वाली है।

बताते चलें कि अक्स पाठशाला इंटरटेनमेंट एलएलपी प्रस्तुत मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म “चिंगारी” के निर्माता विवेक कुमार हैं और फिल्म के निर्देशक कन्हैया विश्वकर्मा हैं। विक्रांत और आकांक्षा के अलावा फिल्म में कुणाल सिंह, रानी चटर्जी, संजय पांडेय, माया यादव, विनीत विशाल, देव सिंह, आयाज़ खान, जशवीन्द्र गार्ड्नर, कृष्णा यादव, रवि तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। म्यूजिक मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा ने दिया है। आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर हैं। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर रोहित शर्मा और एसोसिएट डायरेक्टर रवि तिवारी हैं। डीओपी प्रकाश, क्रिएटिव हेड कृष्णा यादव, लोकेशन मैनेजर नितिन और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफ़र कानू मुखर्जी हैं।

पिछला एहसास, दिल्ली में ‘द मिस्टिकल माउंटेन्स’ का आयोजन अगला कृषि में नई तकनीक एवं उच्च गुणवत्ता उत्पादों से ही हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल कर सकते हैं

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress