Skip to content
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • जनरल न्यूज
  • दखल
  • गेस्ट राइटर

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए 17 नंबर है खास, जानिए क्यों

राष्ट्रीय
/
January 23, 2023

17 वीं लोकसभा के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिला 17 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

17 वीं लोकसभा में आजमगढ़ से चुनकर सांसद बनने वाले और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए 17 नंबर बेहद भाग्यशाली साबित हो रहा है। तभी उन्हें पहले 17 वें लोकसभा में जनता के प्रतिनिधित्व का मौका मिला और अब उन्हें विगत 17 सालों से विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित हो रहे भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने, सबसे प्रतिष्ठित एवं सबसे विश्वसनीय जूरी बेस्ट 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। इसे महज संयोग कहेंगे या फिर डेस्टिनी, लेकिन सच है कि 17 नंबर उनके लिए बेहद लकी साबित होता रहा है। मालूम हो कि प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा व अशोक प्रसाद अभिषेक के द्वारा प्रस्तुत और ए बी 5 मल्टीमीडिया द्वारा आयोजित 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 रंगारंग कार्यक्रम के बीच मुंबई के अथरवा कॉलेज में संपन्न हो गया।

लिंक : https://youtu.be/OJ3x2LIFm7w
इस अवॉर्ड समारोह में निरहुआ की मौजूदगी खास तौर पर रही, जहां उन्होंने नए व पुराने कलाकारों के साथ रूबरू हुए और उन्होंने अपनी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान के लिए खुद भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्राप्त किया, जिसका वहाँ मौजूद सभी लोगों ने तालियों के शोर के साथ अभिनंदन भी किया। इस अवॉर्ड को लेने के बाद निरहुआ ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार हैं। हम सभी परिवार की तरह काम करते हैं। सबकी मेहनत होती है। और जब सभी क्षेत्र के लोगों को सम्मान मिलता है, तो लगता है कि हमारे परिवार के सदस्य को सम्मान मिल रहा है, जिन्होंने बड़ी मेहनत से फिल्म बनाई। सबकी मेहनत सफल हुई। इसलिए अवॉर्ड समारोह में आना अच्छा लगता है।

निरहुआ ने कहा कि जब हम ऐसे आयोजनों में आते हैं। तो यहाँ देखते हैं कि हमारे परिवार में नया सदस्य और भी आ रहा है। उन्हें देखने का मौका मिलता है। उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे हमारा परिवार बड़ा होता है। हम इस आयोजन के लिए विनोद गुप्ता, अशोक प्रसाद अभिषेक और इसके सभी सदस्यों को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड को अनवरत चलाने का बीड़ा उठाया है।

पिछला एमएसडीई ने अप्रेन्टिसशिप ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की अगला 17 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ व चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Leave a Comment Cancel reply

Recent Posts

  • आईआईटी मंडी ने अपने एमबीए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम के 2025-27 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए
  • समाज सुधारक युग प्रवर्तक सच्चे हिंदुत्व के मसीहा कर्म योगी सभी वर्गो चहेते स्वामी विवेकानंद
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कर्नाटक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ समझौता किया
  • आज का राशिफल व पंचांग : 11 जनवरी, 2025, शनिवार
  • इंसानों की तस्करी की त्रासदी वाला समाज कब तक?

संपादक की पसंद

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
Loading...
दखल

पिज्जा खाने से रुकी किरपा आ जाती है

December 14, 2024
दखल

पाकिस्तान सम्भले अन्यथा आत्मविस्फोट निश्चित है

February 20, 2023
दखल

श्रद्धा जैसे एक और कांड से रूह कांप गयी

February 16, 2023
दखल

अमृत की राह में बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार

February 8, 2023
दखल

सामाजिक ताने- बाने को कमजोर करती जातिगत कट्टरता

February 4, 2023

जरूर पढ़े

Loading...
गेस्ट राइटर

गांव, गरीब और किसान की सुुध लेता बजट

February 2, 2018
© 2025 • Built with GeneratePress